UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार
Haridwar Ganga Ghat Viral Video: हरिद्वार गंगा घाट पर कुत्ते को नहलाने पर हंगामा…
1 min read
Haridwar Ganga Ghat viral video: गंगा घाट पर पालतू कुत्ते को नहलाने पर खड़ा हुआ विवाद, विरोध करने पर उल्टा उलझने लगी महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल..
Haridwar Ganga Ghat Viral Video: Woman Bathing Pet Dog Sparks Controversy, Argument Video Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो कहीं और का नही बल्कि हरिद्वार जिले का है। दरअसल हरिद्वार जिले के सर्वानंद घाट पर एक महिला अपने पालतू कुत्ते को गंगा में नहला रही है ,जिससे वहां पर स्थानीय लोगों ने महिला का विरोध कर दिया। लोगों के विरोध करने के बाद यात्री परिवार कुत्ते को लेकर गंगा घाट से रवाना हो गए ,लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से प्रसारित हो गया।
यह भी पढ़े :Dehradun weather today: देहरादून भारी बारिश से बढा गूच्चूपानी का जलस्तर 7 पर्यटक फंसे
बता दें हरिद्वार जिले के सर्वानंद घाट पर एक महिला अपने परिवार के साथ पहुंची ,जहां पर उसने अपने पालतू कुत्ते को गंगा में नहलाया। इस दृश्य को देखकर स्थानीय पंडित और अन्य लोगों ने महिला का विरोध किया तो महिला उल्टा लोगों से उलझने लगी। हालांकि बहस को बढ़ता देख परिजनों ने महिला को समझाया और महिला कुत्ते को लेकर तत्काल वहां से निकल गई जिसके बाद मामला शांत हो गया। लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
यह भी पढ़े :Uttarakhand ration card: उत्तराखण्ड में होगी आयुष्मान राशन कार्ड की जांच होगा फर्जीवाड़े का खुलासा
सोशल मीडिया पर कुत्ते को गंगा घाट में नहलाने का वीडियो वायरल ( haridwar news today)
बताते चले इससे पहले भी ऐसे कई सारे मामले सामने आ चुके हैं, जहां मां गंगा की निर्मलता और अविरलता का ख्याल नहीं रखा गया है। तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने इस मामले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अधूरा ज्ञान होने के चलते इस तरह की चेष्टा लोग करते हैं जो भावनात्मक रूप से कदापि उचित नहीं है।मां गंगा सभी के लिए पूजनीय है और सभी को इसका सम्मान करना चाहिए। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
