Connect with us
Uttarakhand ration card: Ayushman card ration card will be investigated fraud will be exposed CM Dhami breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand ration card)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand ration card: उत्तराखण्ड में होगी आयुष्मान राशन कार्ड की जांच होगा फर्जीवाड़े का खुलासा

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand ration card: उत्तराखण्ड में होगी आयुष्मान राशन कार्ड की जांच होगा फर्जीवाड़े का खुलासा

1 min read

Uttarakhand ration card: उत्तराखंड में फर्जी राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड की जांच के CM धामी ने दिए निर्देश..

Uttarakhand ration card: Ayushman card ration card will be investigated fraud will be exposed CM Dhami breaking news today: उत्तराखंड में फर्जी राशन कार्ड और फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाकर बाहरी राज्यों से आए लोग प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर अन्य सुविधाओं का लाभ लेकर उत्तराखंड सरकार के व्यय के भार को बढ़ा रहे हैं।

इतना ही नहीं बल्कि फर्जी राशन कार्ड और आधार कार्ड के जरिए रसोई गैस कनेक्शन लेने की खबरें भी सामने आ रही है, जिसके चलते यह मामला सरकार के संज्ञान में आते ही उन्होंने राशन कार्ड के सत्यापन और गहनता से जांच पड़ताल किए जाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े :Uttarakhand Ration News 2026: उत्तराखंड में 3 महीने का एक साथ मिलेगा राशन

बता दें उत्तराखंड में कुछ माह पहले एक अभियान चलाया गया था जिसमें करीब 70,000 यूनिट राशन कार्ड फर्जी पाए गए थे। हालांकि खाद्य आपूर्ति विभाग की व्यस्ततओं के कारण यह मामला ठंडा हो गया था। उत्तराखंड में सरकारी सस्ते गल्ले की करीब 9050 दुकाने है, जिनमे 23,40,864 राशन कार्ड के जरिए 94,95,469 लोगो को राशन दिया जाता है। कुछ महीने पहले चलाए गए राशन कार्ड आधार कार्ड लिंक सत्यापन अभियान में 70,000 यूनिट के फर्जीवाड़े का पता चला था और यह अभियान बीच में ही छोड़ दिया गया।

उत्तराखंड में अन्य राज्यों के लोग राशन का ले रहे लाभ (Uttarakhand ration card: Ayushman card ration card will be investigated) 

वन नेशन वन राशन योजना के जरिए उत्तराखंड में बाहरी राज्यों बिहार उत्तर प्रदेश आसाम आदि राज्यों के 20315 परिवार राशन ले रहे हैं जिनमें 90 फ़ीसदी राशन कार्ड यूपी से लगते उत्तराखंड जिलों के हैं।

दूसरे राज्यों के लोग उत्तराखंड में कर रहे मौज (Uttarakhand ration card news today) 

बताते चले उत्तराखंड ने यूपी की तुलना में आयुष्मान कार्ड की सुविधाओं के मामले में लोगों को ज्यादा सुविधाएं दी हैं, इसलिए यहां यूपी के लोग बड़ी संख्या में इलाज के लिए एम्स और सरकारी अस्पतालों में अपना पंजीकरण कराते हैं। यहां तक की यूपी की महिलाओं को प्रसव और उस दौरान मिलने वाली सुविधाएं भी उत्तराखंड में ज्यादा मिलने से राशन कार्ड और उसके जरिए आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के फर्जीवाडे भी सामने आए हैं।

यह भी पढ़े :Uttarakhand weather today: मौसम का यलो अलर्ट जारी 5 दिन बारिश आंधी तूफान की आंशका

गैस कनेक्शन योजना का भी किया जा रहा दुरुपयोग (Uttarakhand ration card ayushman card fraud) 

बताया जा रहा है कि गरीबी रेखा के नीचे वाले फर्जी राशन कार्ड के जरिए सरकार की गैस कनेक्शन योजना का भी जमकर दुरुपयोग किया गया है। सरकार का मानना है कि एक बार पुन गहनता से राशन कार्ड आधार कार्ड आयुष्मान कार्ड गैस कनेक्शन के आपसी लिंक की जांच पड़ताल की जाए, ताकि सरकार को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पूर्व में राशन कार्ड के सत्यापन का अभियान कुछ समय तक ही चलाया गया था। इसलिए एक बार फिर से पूरे राज्य में दस्तावेज सत्यापन की जांच की जाए।

नैनीताल जिले मे 23 लाख से अधिक राशन कार्डों की होगी जांच

बताते चले नैनीताल जिले में 23 लाख से अधिक राशन कार्डों की जांच होगी, जिसके लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बीते मंगलवार को आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही कार्ड धारकों की पात्रता को परखने के लिए जिले में एडीएम प्रशासन ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी और तहसील तथा शहर स्तर पर एसडीएम को नोडल बनाया गया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand school timing change: 3 जिलों में बदला स्कूल खुलने का समय आदेश जारी

जिलाधिकारी ने जांच के दिए स्पष्ट आदेश

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की ओर से आदेश जारी किया गया है कि ,6 तहसील क्षेत्र में प्राथमिक परिवार योजना के तहत 113642, अंतोदय योजना में 17834 व राज्य खाद्य योजना में 101104 कार्ड धारक है, इनमें कुल 951910 यूनिट राशन दिया जाता है। इसके साथ ही सत्यापन की कार्यवाही केंद्र सरकार की ओर से जारी 5 वर्ष में अनिवार्य रूप से जांच के आदेश क्रम में कराए जाने की बात कही गई है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top