Connect with us
Haridwar News Hindi Uttarakhand breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Haridwar News Hindi)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haridwar News Hindi: हरिद्वार में पति की मौत के बाद में पत्नी ने भी तोड़ दिया दम

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Haridwar News Hindi: हरिद्वार में पति की मौत के बाद में पत्नी ने भी तोड़ दिया दम

1 min read

Haridwar News Hindi: पति की मौत के बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, परिजनो मे मचा कोहराम

Haridwar News Hindi Uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर पति की मौत का सदमा ना झेल पाने के कारण पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े :Gangolihat Pithoragarh car Accident: खटीमा से गंगोलीहाट जा रही कार खाई में गिरी 2 की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के बुग्गावाला क्षेत्र के शहीदवाला ग्रंट के निवासी 75 वर्षीय ज्ञानचंद पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे जिसके कारण परिजन उनका उपचार करा रहे थे। हालांकि बीते 9 जनवरी को बीमारी के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। ज्ञानचंद की मौत के बाद बुधवार को उनकी 13 वीं होनी थी।

पति की मौत का सदमा नही झेल पाई पत्नी ( haridwar news today)

ज्ञानचंद की मौत के बाद से उनकी पत्नी 70 वर्षीय कलावती सदमे मे आ गई और गुमसुम रहने लगी जिसके कारण वह बीमार पड़ गई। कलावती की बिगड़ती हालत को देख परिजन उन्हें देहरादून के निजी अस्पताल लेकर गये जहां पर उपचार के बाद परिजन उन्हें घर ले गए वहीं बीते मंगलवार की सुबह बीमारी के कारण कलावती ने भी दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद कलावती के परिजनो को दोहरा सदमा लगा है वहीं पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया है। बताते चलें ज्ञानचंद के तीन पुत्र हैं तीनों पुत्रों की शादियां हो चुकी है। ज्ञानचंद के दो पुत्र दिल्ली में रहते हैं जबकि एक गांव में ही माता-पिता की देखरेख करता था।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top