UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार
Haridwar News live: रुड़की के धनोरी में भाजपा नेता की सड़क हादसे में गई जिंदगी…
1 min read
Haridwar News live today : सड़क हादसे मे गई भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित सैनी की जिंदगी, परिजनो को लगा सदमा
Haridwar News live today bjp leader Amit saini road accident roorkee dhanori : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है जहां रुड़की के पिरान कलियर क्षेत्र के धनौरी में कार दुर्घटना में भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जहां परिजन गहरे सदमे में है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
यह भी पढ़े :उत्तराखंड: पहाड़ी रुट पर फिर भयानक सड़क हादसा भाजपा नेता के बेटे की मौत
बताया जा रहा है कि भाजपा नेता अमित सैनी अपनी कार से बीते गुरुवार शाम किसी कार्य से रुड़की गए थे जिसके बाद वे अपने घर धनौरी की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह दोनों सड़कों के बीच रुड़की–धनौरी मार्ग पर पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई टक्कर इतनी भयावह थी की कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई जिन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दी।
अमित की मौत से परिजन सदमे मे (Haridwar News live today)
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे अमित सैनी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में भेजा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। इस दुखद घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
