Connect with us
Haridwar news live :Two accused arrested for brutally beating children in Haridwar
Image : social media ( Haridwar news live)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news : हरिद्वार में बच्चों को बेरहमी से पीटने वाले 2 आरोपी गिफ्तार

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Uttarakhand news : हरिद्वार में बच्चों को बेरहमी से पीटने वाले 2 आरोपी गिफ्तार

1 min read

Haridwar news live: हरिद्वार में कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में मासूमों को दी गई अमानवीय सजा, दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में (Child Abuse Case)

Haridwar news live :Two accused arrested for brutally beating children in Haridwar: जैसा कि विदित है बीते रविवार को उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में चार मासूम बच्चों के साथ हुई क्रूरता की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बता दें कि कोल्ड ड्रिंक चोरी करने के संदेह में बच्चों को रस्सियों से बांधकर बंधक बनाया गया और फिर डंडों से बेरहमी से पीटा गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े :NEET Re-Exam: बुर्का पहनकर परीक्षा देने पहुंची छात्रा को एक घंटे तक रोका, राजस्थान में बवाल

वायरल वीडियो ने खोली हैवानियत की पोल (Viral Video)

घटना पिरान कलियर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि चार नाबालिग बच्चों को रस्सियों से बांधकर रखा गया है। बच्चों को डराया-धमकाया जा रहा है और डंडों से मारपीट की जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला और बच्चों के साथ किए गए इस व्यवहार की जमकर निंदा हुई।

मीडिया में मामला आने के बाद हरकत में आई पुलिस (Police Action)

मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के निर्देश पर तुरंत मुकदमा दर्ज करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए। पुलिस ने जांच के दौरान पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की और संबंधित कानूनी धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी।

किशोर न्याय अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मुकदमा (Juvenile Justice Act)

जांच के बाद पुलिस ने मेघराज और महावीर नामक आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के साथ-साथ किशोर न्याय अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज होने के कुछ घंटों के भीतर ही पिरान कलियर थाना पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बच्चों के साथ क्रूरता पर सख्त संदेश (Child Protection)

पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या कानून को अपने हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और उनके अधिकारों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: उत्तराखंड में शिक्षकों के तबादलों में बड़ा बदलाव, खत्म होगी सुगम-दुर्गम श्रेणी

इलाके में चर्चा का विषय बना मामला (Haridwar News)

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरी के शक में बच्चों को इस तरह की “तालिबानी सजा” देना न केवल अमानवीय है बल्कि कानूनन भी गंभीर अपराध है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है और बच्चों के साथ हुई प्रताड़ना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top