Connect with us
NEET Re-Exam: Student wearing a burqa stopped from taking the exam for an hour; uproar in Rajasthan
Image : social media ( NEET Re -Exam)

Home / Highlights / NEET Re-Exam: बुर्का पहनकर परीक्षा देने पहुंची छात्रा को एक घंटे तक रोका, राजस्थान में बवाल

Highlights देवभूमि दर्शन

NEET Re-Exam: बुर्का पहनकर परीक्षा देने पहुंची छात्रा को एक घंटे तक रोका, राजस्थान में बवाल

1 min read

NEET Re -Exam: बुर्का पहने परीक्षा देने पहुंची छात्रा, छात्रा को 1 घंटे तक रोका, कांग्रेस बीजेपी आपस में भिड़े

NEET Re-Exam: Student wearing a burqa stopped from taking the exam for an hour; uproar in Rajasthan: राजस्थान के अजमेर में बीते रविवार को हुई नीट री एग्जाम के दौरान एक मुस्लिम छात्रा बुर्का पहनकर परीक्षा केंद्र पहुंची जिसे करीब 1 घंटे तक रोका गया। इस घटना की जानकारी जैसे ही राजनीति और सामाजिक स्तर पर पहुंची तो मामला गरमा गया। मामला सामने आने के बाद कांग्रेस बीजेपी और मुस्लिम धर्म गुरुओं की ओर से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand breaking: देहरादून पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 7 इंस्पेक्टरों के तबादले

बता दें राजस्थान के अजमेर में बुर्का पहने मुस्लिम छात्रा को 1 घण्टे तक रोके जाने पर कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस पार्टी कि अल्पसंख्यक विभाग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूबी खान ने इसे उत्पीड़न का मामला बताया है। रूबी का कहना है कि बुर्के में एंट्री देने के नाम पर घंटे भर तक परीक्षार्थी को रोकना पूरी तरह गलत है। उन्होंने आरोप लगाया है कि छात्रा को अनावश्यक रूप से परेशान किया गया जिससे उसे मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा। छात्रा का कहना है कि जब पहले नीट परीक्षा हुई थी तो वह बुर्के में ही परीक्षा देने पहुंची थी लेकिन इस बार उसके साथ गलत व्यवहार किया गया। जबकि भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले को धार्मिक व राजनीति रंग देने से बचने की सलाह दी है।

बीजेपी के प्रांत मीडिया सह प्रभारी रचित कच्छावा बोले एक जैसे नियम सबके लिए ( neet re exam 2026)

बीजेपी के प्रांत मीडिया सह प्रभारी रचित कच्छावा का कहना है ,कि नियम का पालन सभी को करना चाहिए इसलिए इसे धार्मिक या सियासी एंगल से ना देखा जाए। गड़बड़ी रोकने के लिए और भी सख्त कदम उठाने की जरूरत हो तो वह भी उठाने चाहिए। बीजेपी का कहना है कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखना सबसे जरूरी है सुरक्षा व पहचान संबंधित नियम सभी अभ्यर्थियों के लिए समान है।

पीड़िता छात्रा कुलसुम बानो का फूटा गुस्सा (Kulsum Bano NEET re exam news)

परीक्षा केंद्र पर एक घंटे तक रोकी गई छात्रा कुलसुम बानो ने पुलिस प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों समेत कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कुलसुम का कहना है कि मैं ब्यावर से नीट एग्जाम देने पहुंची थी ,जब मैंने इससे पहले 3 मई को परीक्षा दी थी तब भी मैं इसी पहनावे में थी। बुर्का और दुपट्टा पहने हुए उस समय मुझे कोई दिक्कत नहीं हुई लेकिन इस बार उन्हें कहा गया कि दुपट्टा हटाना होगा जब उन्होंने विरोध किया तो सुरक्षाकर्मियों और कॉलेज प्रशासन ने उनसे जबरन बुर्खा उतारने की बात कहीं।

छात्रा ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का दिया हवाला

कुलसुम बानो ने कहा कि जब NTA नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने हमें नियम अनुसार सांस्कृतिक या धार्मिक पोशाक में आने की अनुमति दी है ,तो यह स्थानीय लोग हमें कैसे रोक सकते हैं। कुलसुम बानो ने परीक्षा केंद्र पर अधिकारियों के सामने झुकने से साफ मना किया उसने भावुक होते हुए कहा कि अपनी धार्मिक पहचान और गरिमा के साथ किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। छात्रा ने नाराजगी जताते हुए इस घटना को बेहद शर्मनाक बताया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: CM का दामाद बनकर करोड़ों की जमीन डील का झांसा, पांच पर केस दर्ज

NTA की आधिकारिक गाइडलाइंस

बताते चलें NTA की आधिकारिक गाइडलाइंस होती है जिसके मुताबिक नीट परीक्षा के लिए एक सख्त ड्रेस कोड लागू होता है ताकि नकल पर नकेल कसी जा सके। हालांकि कुछ नियमों में विशेष प्रावधान भी रखे गए हैं जैसे धार्मिक मान्यताओं के कारण पारंपरिक या विशेष पोशाक बुर्का हिजाब सिक्ख कड़ा या कृपाण पहनकर जो परीक्षा देना चाहता है उसे इसकी अनुमति होती है। ऐसे उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक या दो घंटे पहले केंद्र पर रिपोर्ट करना होता है ताकि गहनता से उसकी जांच हो सके।

Continue Reading

More in Highlights

To Top