Connect with us
Haridwar news today: Drunk man sohan singh rawat dial 112 threatens to bomb Haridwar arrested haridwar bomb threat uttarakhand news live
Image : social media ( Haridwar news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haridwar news today: नशे के झोंक में दी हरिद्वार को बम से उड़ानें की धमकी अब हुआ गिरफ्तार

UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल

Haridwar news today: नशे के झोंक में दी हरिद्वार को बम से उड़ानें की धमकी अब हुआ गिरफ्तार

1 min read

Haridwar news today : दिमाग चढ़ा दारू का नशा ,तो युवक ने हरिद्वार को दे डाली बम से उडाने की धमकी, गिरफ्तार हुआ युवक

Haridwar news today: Drunk man sohan singh rawat dial 112 threatens to bomb Haridwar arrested haridwar bomb threat uttarakhand news live : युवाओं के शरीर में नशा कुछ इस प्रकार से घुलने लगा है, कि उन्हें ना तो खुद की होश रहती है और ना दिन दुनिया की। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला हरिद्वार जिले से सामने आ रहा है, जहां पर नशे की हालत में एक युवक ने 112 नंबर डायल कर हरिद्वार को बम से उडाने की धमकी दे डाली। पुलिस प्रशासन द्वारा युवक को हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: उत्तराखंड चुनाव से पहले भाजपा सख्त, विधायकों को मिला अल्टीमेटम

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बीते रविवार की सुबह सिटी कंट्रोल रूम पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले युवक ने अभद्र भाषा करने के साथ ही चार दिन के भीतर हरिद्वार को बम ब्लास्ट करने की धमकी दी। इतना ही नहीं बल्कि देश प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की। सूचना मिलते ही पुलिस महकमें मे हड़कंप मच गया और उन्होंने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जिसकी जांच एसएसआई गोपाल दत्त भट्ट को सौंपी गई। पुलिस प्रशासन की टीम ने तकनीकी जांच के जरिए धमकी देने वाले का मोबाइल नंबर ट्रेस किया।

शराब के नशे मे कर दिया कांड ( haridwar news today) Pauri Garhwal news today |Uttarakhand breaking news 

आरोपी की पहचान पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के गांव पाटा के निवासी सोहन सिंह रावत पुत्र मदन सिंह रावत के रूप में हुई है जिसे रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने शराब के नशे में धमकी भरा कॉल करने की बात स्वीकार की है, आरोपी का अब तक कोई आपराधिक इतिहास भी सामने नहीं आया है। बताते चले आरोपी शराब का आदी है जो हरिद्वार के ही एक होटल में कार्यरत है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top