Connect with us
Haridwar news today: Muslim family adopted Sanatan Dharma, Shahzad Razia became Shankar and Savitri uttarakhand breaking news live
Image : social media ( Haridwar news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haridwar news today: हरिद्वार मुस्लिम परिवार ने अपनाया सनातन धर्म शहजाद बने शंकर रजिया सावित्री

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Haridwar news today: हरिद्वार मुस्लिम परिवार ने अपनाया सनातन धर्म शहजाद बने शंकर रजिया सावित्री

1 min read

Haridwar news today  : पश्चिमी यूपी के परिवार ने धर्मनगरी हरिद्वार में अपनाया सनातन धर्म, मोहम्मद शहजाद बने शंकर, रजिया बनी सावित्री ..

Haridwar news today: Muslim family adopted Sanatan Dharma, Shahzad Razia became Shankar and Savitri uttarakhand breaking news live : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले मे सनातन धर्म के प्रति लोगों का अद्भुत प्यार व अटूट विश्वास देखने को मिला है, जहां पर पश्चिम उत्तर प्रदेश के निवासी पांच सदस्यीय एक मुस्लिम परिवार ने संतो के सानिध्य में स्वयं की स्वेच्छा से सनातन धर्म को अंगीकार किया है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने चंडी घाट स्थित नमामि गंगे संपन्न कार्यक्रम में परिवार संग गंगा स्नान , हवन धार्मिक विधि विधान मंत्रोंचारण के साथ सनातन धर्म स्वीकार किया है।

यह भी पढ़े :Dehradun police transfer News: देहरादून पुलिस महकमे में बंपर तबादले 54 अफसर इधर-उधर

बता दें बीते मंगलवार को हरिद्वार जिले के चंडीघाट पर वैदिक मंत्रो के साथ पश्चिम उत्तर प्रदेश के पांच सदस्यीय एक परिवार का गंगाजल से स्नान कराकर शुद्धिकरण किया गया। इसके पश्चात गौरीशंकर मंदिर गौशाला परिसर में संतराम विशाल दास महाराज के सानिध्य और अरुण कृष्ण महाराज के मार्गदर्शन में शुद्धि संस्कार विधिवत रूप से संपन्न कराया गया।

साधु संतों की मौजूदगी में हरिद्वार के नमामि गंगे घाट पर गंगा स्नान और शुद्धिकरण

सहारनपुर के इस परिवार ने साधु संतों की मौजूदगी में हरिद्वार के नमामि गंगे घाट पर गंगा स्नान और शुद्धिकरण कर पति-पत्नी और तीन बच्चों समेत हिंदू धर्म अपनाया इतना ही नहीं पूरे परिवार ने हवन यज्ञ भी किया। शंकर ने हिंदू धर्म और भगवान शिव में आस्था जताई और हिंदू धर्म स्वीकार करने के बाद घर वापसी करने का दावा किया। धर्म परिवर्तन करने वाले शंकर के मुताबिक उसे अब अपने ही कुछ लोगों से जान का खतरा भी है।

नामकरण संस्कार की परंपरा भी हुई सम्पन्न ( Haridwar news latest)

इस अवसर पर परिवार का यज्ञोपवीत जनेऊ संस्कार भी संपन्न हुआ। इसके अलावा वैदिक परंपरा के अनुरूप नामकरण संस्कार किया गया ,जिसमें मोहम्मद शहजाद का नाम शंकर और उनकी पत्नी रजिया का नाम सावित्री तथा ज्येष्ठ पुत्री का नाम रुक्मणी, कनिष्ठ पुत्री का नाम दीक्षा तथा पुत्र का नाम रुद्र रखा गया।

दंपति का हिंदू रीति रिवाज के अनुसार कराया गया विवाह ( haridwar news live)

दंपती का हिंदू रीति रिवाज के अनुसार विवाह संस्कार भी संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद के अध्यक्ष स्वामी प्रमोद आनंद गिरि ने बताया कि संबंधित परिवार लंबे समय से उनके संपर्क में था और स्वयं की इच्छा से सनातन धर्म में आना चाहता था। उनकी इच्छा के आधार पर वैदिक परंपराओं के साथ उन्हें हिंदू धर्म दिलाया गया।

यह भी पढ़े :Fake medicine news: मरीज बनकर पहुंची SDM शुगर की चमत्कारी दवाई का भंडाफोड़

सनातन धर्म से प्रभावित थे शहजाद अब बने शंकर ( haridwar news today Muslim family adopted Sanatan Dharma) 

परिवार के मुखिया शंकर पूर्व में शहजाद ने कहा कि वह पहले से सनातन विचारधारा से प्रभावित थे और अब उन्होंने सनातन के मार्ग को पूर्ण आस्था के साथ अपनाया है। हालांकि उन्होंने आशंका जताई है कि उन्हें अपने पूर्व परिचितों से खतरा हो सकता है, जिस पर संतों ने प्रशासन से उनके लिए सुरक्षा की मांग की है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top