Connect with us
Fake medicine news: gadarpur SDM Richa Singh as a patient exposes miracle fake medicine racket for diabetes dineshpur udham Singh Nagar breaking
Image : social media ( Fake medicine news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Fake medicine news: मरीज बनकर पहुंची SDM शुगर की चमत्कारी दवाई का भंडाफोड़

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Fake medicine news: मरीज बनकर पहुंची SDM शुगर की चमत्कारी दवाई का भंडाफोड़

1 min read

Fake medicine news: Fake Medicine Racket Busted | दिनेशपुर में ‘शुगर की चमत्कारी दवा’ का काला कारोबार उजागर

Fake medicine news: gadarpur SDM Richa Singh as a patient exposes miracle fake medicine racket for diabetes dineshpur udham Singh Nagar breaking: उत्तराखण्ड के उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर में सोमवार को एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल यहां शुगर की तथाकथित ‘चमत्कारी’ दवा के नाम पर अवैध कारोबार चल रहा था। पुलिस, प्रशासन और संबंधित विभागों की संयुक्त कार्रवाई में इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़े :Haldwani News Today: हल्द्वानी सेना की वर्दी पहन घूम रहा फर्जी मेजर गिरफ्तार जांच में जुटी पुलिस

Udham Singh Nagar news Illegal Ayurvedic Medicine | एलोपैथिक दवाओं और हिरण के सींग से तैयार हो रहा था चूर्ण

इस पूरे मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब गदरपुर की उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह ने खुद एक मरीज बनकर पहुंची। जिसके बाद उन्होंने आरोपी से दवाई ली। जिसकी जांच में सामने आया कि आरोपी एलोपैथिक दवाओं को पीसकर और उसमें हिरण के सींग का चूर्ण मिलाकर उसे आयुर्वेदिक दवा बताकर बेच रहा था। यह दवा मधुमेह नियंत्रण के नाम पर लोगों को दी जा रही थी, जबकि इसकी कोई वैध प्रमाणिकता नहीं थी।

Richa Singh SDM Raid Operation News | संयुक्त टीम की छापेमारी में भारी मात्रा में माल बरामद

उत्तराखंड पुलिस, वन विभाग और औषधि विभाग की टीम ने छापेमारी कर मौके से सात हिरण के सींग, बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाइयां, तैयार चूर्ण, खाली पैकेट और दवा बनाने वाली मशीनें बरामद कीं। बताया जा रहा है कि जब्त सामग्री का वजन करीब 50 कुंतल तक है।

यह भी पढ़े :Ramnagar news Today: रामनगर में दो नाबालिग छात्राएं दो छात्रों संग स्कूल ड्रेस में होटल से मिलीं

Dineshpur news today Accused Arrested | आरोपी हिरासत में, कई मुकदमे दर्ज

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्वरूप सिंह नाम के आरोपी को हिरासत में लिया है। प्रशासन के अनुसार, उसके खिलाफ औषधि अधिनियम, वन्यजीव संरक्षण और अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। बरामद दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

Black Marketing News | हजार रुपये तक बेची जा रही थी एक पुड़िया

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी इस नकली दवा की एक पुड़िया करीब एक हजार रुपये में बेचता था। सोशल मीडिया और लोगों के जरिए प्रचार कर इस अवैध कारोबार को बढ़ाया गया। दवाओं की सप्लाई दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल तक की जा रही थी।

Wildlife Crime Angle | हिरण के सींग मिलने से बढ़ी गंभीरता

मामले में हिरण के सींगों का इस्तेमाल सामने आने के बाद वन्यजीव अपराध की आशंका भी गहरा गई है। वन विभाग उत्तराखंड अब यह जांच कर रहा है कि ये सींग शिकार से जुड़े हैं या तस्करी के जरिए लाए गए।

यह भी पढ़े :Tehri Garhwal CBSE Topper 2026 | आराध्या मखलोगा ने 98.40% के साथ किया जिला टॉप

Investigation Update | बैंक ट्रांजेक्शन और अवैध हथियार की भी जांच

सूत्रों के अनुसार, आरोपी के बैंक खातों में बड़े पैमाने पर ऑनलाइन लेन-देन के सबूत मिले हैं, जिससे इस धंधे के बड़े नेटवर्क की ओर इशारा मिलता है। मौके से एक बिना लाइसेंस की पिस्टल और कारतूस भी बरामद हुए हैं, जिसकी जांच अलग से की जा रही है।

Diabetes medicine Health Alert News | लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ का बड़ा मामला

 कुल मिलाकर इस कार्रवाई ने एक ऐसे गोरखधंधे को उजागर किया है, जो लोगों की बीमारी और भरोसे को कमाई का जरिया बना चुका था। अब निगाहें इस बात पर हैं कि जांच में और कितने चौंकाने वाले खुलासे सामने आते हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top