UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार
Haridwar police transfer today: हरिद्वार पुलिस में भारी फेरबदल, 22 इंस्पेक्टर दरोगा का ट्रांसफर
1 min read
Haridwar police transfer today: Major reshuffle in Haridwar police, 22 inspectors daroga transferred 2026 uttarakhand: हरिद्वार में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: देर रात तबादलों से मचा हड़कंप, कई थानों की कमान बदली
Haridwar police transfer today: Major reshuffle in Haridwar police, 22 inspectors daroga transferred 2026 uttarakhand: उत्तराखण्ड पुलिस महकमे के भीतर एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। ताज़ा खबर हरिद्वार जिले से हैं जहां एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने शुक्रवार देर रात अचानक 2 इंस्पेक्टर और 20 उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिए। इस व्यापक फेरबदल ने महकमे के भीतर हलचल तेज कर दी है, खासकर इसलिए क्योंकि कुछ अधिकारियों की हाल ही में हुई तैनाती को भी बहुत कम समय में बदल दिया गया है।
सबसे प्रमुख बदलाव में इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी को श्यामपुर कोतवाली से हटाकर रानीपुर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा को श्यामपुर कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, रानीपुर में तैनात इंस्पेक्टर आशुतोष राणा को पुलिस कार्यालय भेज दिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों अधिकारियों को कुछ ही दिन पहले नई जिम्मेदारियां दी गई थीं, लेकिन अब फिर से उनका स्थानांतरण कर दिया गया।
उपनिरीक्षकों के स्तर पर भी बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए हैं। एसआई अजय शाह को पुलिस कार्यालय से हटाकर सिडकुल थाने का प्रभारी बनाया गया है, जबकि नवीन सिंह को पुलिस लाइन से रोड़ीबेलवाला चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। चरण सिंह को रोड़ीबेलवाला से हटाकर गैस प्लांट चौकी भेजा गया है और विकास रावत को गैस प्लांट से सिडकुल कोतवाली में एसएसआई बनाया गया है।
इसके अलावा प्रवीण बिष्ट को मंगलौर से बहादराबाद कस्बा बाजार चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि अमित नौटियाल को वहां से पुलिस लाइन भेजा गया। विक्रम बिष्ट को पथरी से सप्तऋषि चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई, वहीं बलवीर डोभाल को हटाकर लाइन भेजा गया।
चंडी घाट चौकी की कमान अब संतोष सेमवाल के हाथों में होगी, जबकि नवीन चौहान को पथरी थाने भेजा गया है। ब्रह्मदत्त बिजलवाण, आशीष नेगी, विनय मोहन, नितिन बिष्ट, देवेंद्र चौहान, मनोज कुमार, नवीन नेगी, सूरत शर्मा और बालम सिंह समेत कई अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं या पुलिस लाइन भेजा गया है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand IPS transfer 2026: योगेन्द्र को कुंभ की जिम्मेदारी, श्वेता चौबे बनी टिहरी की नई SSP
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
