Connect with us
Uttarakhand IPS transfer 2026: Yogendra Rawat Kumbh DIG, Shweta Choubey becomes new SSP of Tehri Garhwal
फोटो सोशल मीडिया Uttarakhand IPS transfer 2026

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand IPS transfer 2026: योगेन्द्र को कुंभ की जिम्मेदारी, श्वेता चौबे बनी टिहरी की नई SSP

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand IPS transfer 2026: योगेन्द्र को कुंभ की जिम्मेदारी, श्वेता चौबे बनी टिहरी की नई SSP

1 min read

Uttarakhand IPS transfer 2026: Yogendra Rawat Kumbh DIG, Shweta Choubey becomes new SSP of Tehri Garhwal: उत्तराखंड में IPS अधिकारियों के तबादले: कुंभ मेला और कानून-व्यवस्था पर फोकस, कई अहम जिम्मेदारियां बदलीं

Uttarakhand IPS transfer 2026: Yogendra Rawat Kumbh DIG, Shweta Choubey becomes new SSP of Tehri Garhwal: उत्तराखंड में देर रात भारी प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। दरअसल उत्तराखंड शासन ने शुक्रवार देर को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। 3 अप्रैल 2026 को देहरादून से जारी आदेश में चार प्रमुख अधिकारियों समेत कई पदों पर नई तैनातियां की गई हैं। सबसे खास बात तो यह है कि इस तबादला सूची के अनुसार टिहरी गढ़वाल जिले को नया एस‌एसपी मिला है।

तबादलों की सूची पर नजर डालें तो सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी कुंभ मेले से जुड़ी दिखाई देती है। योगेंद्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक/मुख्यालय) से हटाकर कुंभ मेला का आईजी बनाया गया है। उनके साथ आयुष अग्रवाल को टिहरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर कुंभ मेला में एसएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में टिहरी जिले में भी बड़ा बदलाव किया गया है। श्वेता चौबे को नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा विशाखा अशोक भदाणे को आईआरबी द्वितीय का प्रभार सौंपा गया है।

शासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों का कार्यभार संभालेंगे और इसकी सूचना पुलिस मुख्यालय के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। Uttarakhand IPS transfer 2026: योगेन्द्र को कुंभ की जिम्मेदारी, श्वेता चौबे बनी टिहरी की नई SSPयह भी पढ़ें- PM Modi Uttarakhand visit: PM मोदी का उत्तराखंड एक्सप्रेस-वे उद्घाटन, योगी भी हो सकते हैं शामिल

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top