UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार
Uttarakhand news: हरिद्वार में शादी समारोह में बवाल, दूल्हा-दुल्हन पक्ष में मारपीट के बाद टूटा रिश्ता
1 min read
Uttarakhand marriage news today haridwar news live roorkee breaking news today: रुड़की में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दूल्हा-दुल्हन पक्ष में मारपीट के बाद बिना निकाह लौटी बारात
Haridawar news Hindi: Roorkee Wedding Ceremony Ends in Chaos, Nikah Called Off After Fight: उत्तराखण्ड के हरिद्वार जिले के रुड़की में एक शादी समारोह उस समय विवाद में बदल गया, जब दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि शादी की रस्में बीच में ही रोकनी पड़ीं और दोनों पक्षों की बातचीत के बाद बारात बिना निकाह के वापस लौट गई। मामले में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों के बीच शादी रद्द करने और आपसी हिसाब-किताब निपटाने पर सहमति बनी। हालांकि, बारात के लौटने के दौरान एक बार फिर मारपीट होने की बात सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है।
यह भी पढ़े :Bageshwar news: बागेश्वर कपकोट सरयू नदी में बच्चे को बहता देख शिक्षक ने लगाई थी छलांग
नशे में युवकों पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप, फिर शुरू हुआ विवाद (uttarakhand Wedding Dispute)
मामला गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की ग्रीन पार्क कॉलोनी स्थित ताज पैलेस का है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार 21 जुलाई को पिरान कलियर थाना क्षेत्र के मेहवड़ कलां गांव से बारात यहां पहुंची थी। आरोप है कि बारात में शामिल कुछ युवक नशे की हालत में थे और उन्होंने समारोह में मौजूद महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की। इसको लेकर दुल्हन पक्ष ने नाराजगी जताई और देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कुछ ही देर में विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और निकाह की रस्में भी रुक गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया।
पुलिस की मौजूदगी में बातचीत, बिना निकाह वापस लौटी बारात (uttarakhand Police Intervention)
पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। इसके बाद आपसी सहमति से बारात को बिना निकाह वापस भेजने का निर्णय लिया गया। साथ ही शादी समारोह में हुए खर्च की भरपाई और कुछ दिन पहले दहेज के तौर पर दिए गए सामान को वापस करने पर भी सहमति बनी। बताया जा रहा है कि इस संबंध में लिखित समझौता भी किया गया और दोनों पक्षों ने उस पर हस्ताक्षर किए। जानकारी के अनुसार, दूल्हे पक्ष की ओर से सामान और समारोह में हुए खाने के खर्च की रकम भी वापस कर दी गई।
बारात लौटते समय फिर हुआ विवाद, एक व्यक्ति घायल (uttarakhand news today marriage Fight)
मामला इसके बाद एक बार फिर उलझ गया। बताया जा रहा है कि जब दूल्हे पक्ष के लोग विवाह स्थल से बाहर निकल रहे थे, तभी दुल्हन पक्ष के कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों पक्ष मौके से जा चुके थे।
यह भी पढ़े :Dehradun news today: देहरादून पाइप में फंसने से छः वर्षीय मासूम की गई जिंदगी
दूसरे युवक से निकाह की चर्चा, लेकिन नहीं पहुंचा दूल्हा (uttarakhand Marriage news today)
इस पूरे घटनाक्रम के बीच यह भी जानकारी सामने आई कि दुल्हन का निकाह कराने के लिए उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बिलासपुर गांव से दूसरे युवक को बुलाने की तैयारी की गई थी। दुल्हन शादी के जोड़े में तैयार थी और उसके निकाह की तैयारी की जा रही थी, लेकिन बताया जा रहा है कि दूसरा दूल्हा विवाह स्थल पर नहीं पहुंचा।इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में शादी समारोह को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, इस संबंध में किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।
पुलिस बोली- दोनों पक्षों की सहमति से शादी रद्द (haridwar Police Statement)
गंगनहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से शादी रद्द करने का निर्णय लिया है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल दोनों पक्षों के बीच विवाद को आपसी सहमति से सुलझा लिया गया है। मारपीट की घटना को लेकर पुलिस को शिकायत मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, दोनों पक्षों की शादी नहीं हो सकी और आपसी सहमति से विवाह संबंध समाप्त करने का फैसला लिया गया।
