Connect with us
Uttarakhand Tehri Garhwal News Today: Jaunpur 16-Year-Old Student Riyanshi Tomar Passes Away During Treatment
Image : social media ( Tehri Garhwal News Today)

Home / Tehri Garhwal / Tehri News: टिहरी गढ़वाल की 16 वर्षीय छात्रा रियांशी तोमर का ब्लड इन्फेक्शन से निधन, शोक की लहर

Tehri Garhwal UTTARAKHAND NEWS

Tehri News: टिहरी गढ़वाल की 16 वर्षीय छात्रा रियांशी तोमर का ब्लड इन्फेक्शन से निधन, शोक की लहर

1 min read

|Tehri Garhwal News today, Nainbagh News, Blood Infection, Uttarakhand Student News| टिहरी गढ़वाल में ब्लड इन्फेक्शन से 16 वर्षीय छात्रा रियांशी तोमर का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

|Tehri Garhwal News today, Nainbagh News, Blood Infection, Uttarakhand Student News| उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज, नैनबाग की 16 वर्षीय छात्रा रियांशी तोमर का उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके असमय निधन की खबर से विद्यालय, गांव और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि क्षेत्रवासी इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं।

यह भी पढ़े :Haridwar: हरकी पैड़ी में कपड़े बदल रही महिलाओं को देख रहा था व्यक्ति, हंगामे के बाद भाग निकला

जॉली ग्रांट अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम (Blood Infection Case)

जानकारी के अनुसार टिहरी गढ़वाल के ग्राम बणगांव, पट्टी सिलवाड़, जौनपुर निवासी अर्जुन सिंह तोमर की पुत्री रियांशी तोमर का इलाज देहरादून स्थित जॉली ग्रांट अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार देर रात करीब दो बजे उपचार के दौरान ब्लड इन्फेक्शन के कारण उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

विद्यालय और क्षेत्र में शोक का माहौल (Student Death News)

रियांशी राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज, नैनबाग की छात्रा थीं। कम उम्र में उनके निधन से विद्यालय परिवार, शिक्षकों, सहपाठियों और पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने इसे परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। हर कोई दिवंगत छात्रा को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहा है।

यह भी पढ़े :Mamta Aipan : हल्द्वानी की ममता जोशी की ऐपण राखियां इस रक्षाबंधन भाइयों की कलाई की बढ़ाएंगी शोभा

आज यमुना घाट पर होगा अंतिम संस्कार (Tehri Garhwal Update)

परिजनों के अनुसार, रियांशी तोमर का अंतिम संस्कार आज यमुना घाट, नैनबाग में किया जाएगा। क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में अंतिम विदाई देने पहुंच रहे हैं। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Continue Reading

More in Tehri Garhwal

To Top