UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT हल्द्वानी
Uttarakhand news: हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा पूर्व सैनिक शमशेर रौतेला की गई जिंदगी
1 min read
Haldwani road accident : सड़क हादसे में गई पूर्व सैनिक की ज़िंदगी, सिर के ऊपर से गुजरा कैंटर का टायर, परिजनों में मचा कोहराम
Uttarakhand news: Haldwani road Accident Shamsher Singh Rautela lost Life : उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार पूर्व सैनिक की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
यह भी पढ़े :Haldwani News Today: हल्द्वानी में अखाड़ा बना बेस अस्पताल इमरजेंसी वार्ड में जमकर चले लात घूसे
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी के गंगापुर कबाड़वाल निवासी 47 वर्षीय शमशेर सिंह रौतेला भारतीय सेना से रिटायर्ड सैनिक थे। शमशेर वर्तमान में ओखलकांडा क्षेत्र में सरकारी शिक्षक के पद पर तैनात थे जो बीते शुक्रवार को पीलीकोठी स्थित एक बैंक्विट हॉल में राजकीय शिक्षक संघ की ओर से आयोजित शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी जैसे ही उनकी बाइक हल्द्वानी रुद्रपुर मार्ग पर गन्ना केंद्र के पास पहुंची तो रुद्रपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शमशेर सिंह बाइक से नीचे गिर पड़े और कैंटर ने उनके सिर के ऊपर टायर चढ़ा दिया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना को घटित होता देख वाहन चालक मौके पर फरार हो गया।
अर्थशास्त्र के प्रवक्ता थे मृतक शमशेर सिंह रौतेला ( haldwani news today)
जैसे ही घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी चालक की तलाश शुरू की। बताते चले मृतक शमशेर सिंह रौतेला मूल रूप से बागेश्वर जिले के क्वेराली के रहने वाले थे जो अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज धानाचूली में अर्थशास्त्र के प्रवक्ता थे।
यह भी पढ़े :Uttarkashi news today: उत्तरकाशी 1.8 लाख की स्मैक के साथ तस्कर अमित रावत गिरफ्तार
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया ( haldwani road accident)
मृतक शमशेर सिंह अपने पीछे अपनी पत्नी विमला बेटी अंजलि बेटे आयुष को हमेशा के लिए रोता बिलखता छोड़ गए हैं। बताते चलें शमशेर सिंह की बेटी हल्द्वानी के डिग्री कॉलेज में अध्यनरत है जबकि उनका बेटा 12वीं कक्षा में पढ़ रहा है। मृतक शमशेर सिंह के भाई भारतीय सेना में कार्यरत हैं। इस हादसे के बाद से मृतक के परिजन गहरे सदमे में हैं।
