Connect with us
Harsha Richhariya news: visit Munsiyari Pithoragarh, lost her way at Khalia Top, uttarakhand police rescued
फोटो सोशल मीडिया Harsha Richhariya news Pithoragarh visit

Home / UTTARAKHAND NEWS / Harsha richhariya news: पिथौरागढ़ घूमने पहुंची हर्षा रिछारिया खलिया टॉप में भटकी रास्ता पुलिस रेस्क्यू

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

Harsha richhariya news: पिथौरागढ़ घूमने पहुंची हर्षा रिछारिया खलिया टॉप में भटकी रास्ता पुलिस रेस्क्यू

1 min read

Harsha Richhariya news: visit Munsiyari Pithoragarh, lost her way at Khalia Top, uttarakhand police rescued: खलिया टॉप में रास्ता भटकीं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया, पुलिस के रेस्क्यू से टली बड़ी अनहोनी

Harsha Richhariya news: visit Munsiyari Pithoragarh, lost her way at Khalia Top, uttarakhand police rescued: महाकुंभ फेम एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया की उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में स्थित दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र एवं प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खलिया टॉप की सैर उस वक्त संकट में बदल गई, जब वह अपने कुछ साथियों के साथ रास्ता भटक गईं। अंधेरा घिरने और मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह बाधित होने से स्थिति तेजी से गंभीर होती चली गई। समय रहते सूचना मिलने पर मुनस्यारी पुलिस ने रात में सर्च ऑपरेशन चलाकर सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया इन दिनों अपनी कुछ दोस्तों के साथ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मुनस्यारी की सैर पर है। बताया गया है कि बीते गुरुवार को खलिया टॉप से लौटते समय उनका समूह तय मार्ग से भटक गया। पहाड़ी इलाका होने के कारण रास्ते पहचानना मुश्किल हो गया और अंधेरा बढ़ने के साथ खतरा भी। मोबाइल नेटवर्क न मिलने से संपर्क साधना भी चुनौती बन गया। इसी बीच किसी माध्यम से पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद तत्काल रेस्क्यू की योजना बनाई गई।

थानाध्यक्ष अनिल आर्या के नेतृत्व में कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह, बलवंत सिंह और प्रेम बंग्याल की टीम ने दुर्गम और जोखिम भरे रास्तों पर सर्च अभियान शुरू किया। रात के अंधेरे, ठंड और कठिन भूगोल के बावजूद पुलिस टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद सभी को खोज निकाला और सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। रेस्क्यू के बाद हर्षा रिछारिया और उनके साथियों ने पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की खुले शब्दों में सराहना की। उन्होंने कहा कि समय पर मदद न मिलती तो हालात बेहद खतरनाक हो सकते थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक संभावित बड़ी घटना को टाल दिया।

पुलिस प्रशासन ने इस घटना के बाद पर्यटकों से विशेष अपील की है कि पर्वतीय क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान मौसम, समय और मार्ग की पूरी जानकारी लेकर ही यात्रा करें। अंधेरा होने से पहले सुरक्षित स्थान पर पहुंचना सुनिश्चित करें और बिना स्थानीय जानकारी के जोखिम भरे रास्तों पर जाने से बचें।

उल्लेखनीय है कि हर्षा रिछारिया, प्रयागराज महाकुंभ-2025 के दौरान निरंजनी अखाड़े की पेशवाई में नजर आने के बाद देशभर में चर्चा में आई थीं। हालांकि उन्होंने इसी वर्ष जनवरी में सोशल मीडिया के जरिए यह भी स्पष्ट किया कि लगातार विरोध और मानसिक दबाव के चलते वह संन्यास के मार्ग से पीछे हट रही हैं। उन्होंने धर्म के नाम पर आर्थिक लाभ के आरोपों को खारिज करते हुए खुद को कर्ज में बताया और मॉडलिंग व एंकरिंग के अपने पुराने पेशे में लौटने की घोषणा की है।
यह भी पढ़ें- Monalisa Uttarakhand Film shooting: उत्तराखण्ड पहुंची महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top