Connect with us
Monalisa Uttarakhand Film shooting making her debut an actress 'The Diary of Manipur':
फोटो सोशल मीडिया Monalisa Uttarakhand Film shooting

Home / UTTARAKHAND NEWS / Monalisa Uttarakhand Film shooting: उत्तराखण्ड पहुंची महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Monalisa Uttarakhand Film shooting: उत्तराखण्ड पहुंची महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा

1 min read

Monalisa Uttarakhand Film shooting making her debut an actress ‘The Diary of Manipur’: उत्तराखंड की वादियों में रच रही ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’, महाकुंभ वायरल मोनालिसा का बॉलीवुड डेब्यू

Monalisa Uttarakhand Film shooting making her debut an actress ‘The Diary of Manipur’: उत्तराखंड इन दिनों एक बार फिर बॉलीवुड कैमरों की रौशनी में है। चर्चित निर्माता-निर्देशक सनोज मिश्रा की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तेज़ी से जारी है। आपको बता दें कि इसी फिल्म से महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा भी डेब्यू कर रही है। इस कारण भी इस फिल्म की शूटिंग सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। बताया गया है कि देहरादून सहित विकासनगर, मसूरी और आसपास के प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इलाकों को फिल्म के प्रमुख लोकेशन के रूप में चुना गया है, जहां रोज़ाना महत्वपूर्ण दृश्य फिल्माए जा रहे हैं।

बताते चलें कि इस यह फिल्म कई मायनों में खास है। महाकुंभ के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुईं मोनालिसा इसी फिल्म के जरिए बतौर मुख्य अभिनेत्री बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। उनके साथ लीड रोल में अभिनेता अभिषेक त्रिपाठी नजर आएंगे। फिल्म में अभिनेता राजकुमार राव के बड़े भाई अमित राव भी एक अहम किरदार निभा रहे हैं, जबकि उत्तराखंड के स्थानीय कलाकार विष्णु दुबे की भूमिका भी कहानी में महत्वपूर्ण बताई जा रही है।

शूटिंग के सिलसिले में जैसे ही मोनालिसा देहरादून पहुंचीं, फिल्म यूनिट ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सह-निर्माता पंजाब सिंह मजीठिया ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर टीम की ओर से शुभकामनाएं दीं। शूटिंग स्थल पर पूरी यूनिट में उत्साह और ऊर्जा साफ नजर आई। फिल्म से जुड़े लोगों के अनुसार, मोनालिसा को इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए पहले से ही विशेष तैयारी कराई गई है। प्रोडक्शन हेड पवन सिंह ने उन्हें अभिनय की बारीकियों, संवाद अदायगी और कैमरे के सामने सहज प्रस्तुति के लिए गहन प्रशिक्षण दिया, ताकि बड़े पर्दे पर उनका अभिनय प्रभाव छोड़ सके।

उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता ने मोनालिसा को गहराई से प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि यहां की शांत आबोहवा, पहाड़ों की खूबसूरती और लोगों का स्नेह उन्हें बेहद अच्छा लगा। उनके अनुसार, उत्तराखंड में काम करना उनके लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक यादगार अनुभव बनता जा रहा है। वह फिल्म की शूटिंग से जुड़े वीडियो और तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर भी साझा कर रही हैं, जिन्हें दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हाल ही में सामने आए एक वीडियो में मोनालिसा अभिनेता अभिषेक त्रिपाठी के साथ नजर आईं। शूटिंग के दौरान निर्देशक सनोज मिश्रा, सह-निर्माता पंजाब सिंह मजीठिया, सह-निर्देशक रुद्रा, एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर सत्या, प्रोडक्शन हेड पवन और आर्ट डायरेक्टर भूपेश समेत पूरी तकनीकी टीम मौजूद रही।
यह भी पढ़ें- Hrithik Roshan Uttarakhand: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ट्रैकिंग करने पहुंचे उत्तराखंड

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top