UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
IAS deepak rawat news: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत पहुंचे नैनीताल तहसील अधिकारियों को लगाई फटकार
1 min read
IAS Deepak Rawat news: Nainital news live nainital news today IAS deepak rawat news kumaon commissioner नैनीताल तहसील और निबंधन कार्यालय में मिलीं गंभीर खामियां, कमिश्नर दीपक रावत ने लगाई फटकार
IAS Deepak Rawat news: Kumaon Commissioner audit Nainital tehsil reprimanded officials nainital uttrakhand breaking news today: Kumoun commissioner deepak rawat news today Nainital tehsil Inspection कुमाऊं कमिश्नर एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत के नैनीताल स्थित एसडीएम, तहसील और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कई प्रशासनिक खामियां सामने आईं। निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड रखरखाव से लेकर लंबित राजस्व मामलों तक कई स्तरों पर लापरवाही मिली, जिस पर कमिश्नर ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।
यह भी पढ़े :Uttarakhand janganana 2026: उत्तराखण्ड जनगणना गाईडलाइन घर घर सर्वे गलत जानकारी पर जेल
वर्षों से लंबित पड़े राजस्व मामलों पर नाराजगी (nainital breaking news today Revenue Cases)
निरीक्षण के दौरान धारा 229-बी के तहत चल रहे कई मामलों की समीक्षा की गई। इस दौरान यह सामने आया कि कुछ प्रकरण पिछले 15 से 20 वर्षों से लंबित पड़े हैं। इतनी लंबी अवधि तक मामलों के निस्तारण न होने पर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी जताई और एसडीएम को निर्देश दिए कि प्रत्येक सप्ताह नियमित तिथि निर्धारित कर मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
आदेश के बाद भी नहीं दाखिल हुए ‘कुर्रे’ (IAS deepak rawat audit today Land Dispute)
धारा 176 से जुड़े संपत्ति बंटवारे के मामलों की समीक्षा में भी गंभीर लापरवाही सामने आई। पाया गया कि कई मामलों में एसडीएम द्वारा आदेश जारी किए जाने के बावजूद संबंधित पटवारियों ने अब तक ‘कुर्रे’ दाखिल नहीं किए। इस पर कमिश्नर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिम्मेदार कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
अभिलेखों के रखरखाव में भी मिली अनियमितता (IAS deepak rawat news today Government Records)
निरीक्षण के दौरान अभिलेखों और पत्रावलियों के रखरखाव की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई। राजस्व अहलमद रोहित पालीवाल से धारा 143 से जुड़े आवेदनों की जानकारी मांगी गई, लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। साथ ही दस्तावेजों का व्यवस्थित रखरखाव न होने पर कमिश्नर ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने और प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़े :Uttarakhand board exam: फेल हुए छात्र छात्राएं न हो निराश, दुबारा परीक्षा को 24 तक करें आवेदन
राजस्व निरीक्षकों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल (kumoun commissioner deepak rawat news today Administrative Action)
कमिश्नर ने पाया कि कई मामलों में राजस्व निरीक्षक और उप निरीक्षक समय पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे कर्मचारियों की सूची तैयार करने और उनके खिलाफ भी प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसडीएम और तहसीलदार को भी मिली सख्त चेतावनी (nainital Tehsil Office news)
दीपक रावत ने एसडीएम और तहसीलदार को भी फटकार लगाते हुए कहा कि लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के साथ बैठकर धारा 143 से जुड़े सभी लंबित प्रकरणों का समाधान किया जाए। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि जब तक कार्रवाई पूरी नहीं हो जाती, तब तक कार्यालय खुला रखा जाए और नियमित रिपोर्ट उन्हें भेजी जाए।
तीन-तीन दिन में तारीख देकर निस्तारण के निर्देश (nainital breaking news today Pending Cases)
कमिश्नर ने धारा 229-बी के लंबित मामलों में तेजी लाने के लिए तीन-तीन दिन के अंतराल पर सुनवाई की तारीख तय करने के निर्देश दिए। साथ ही धारा 143 के मामलों में देरी के कारणों की विस्तृत रिपोर्ट भी तलब की गई है।
सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में भी मिलीं खामियां (nainital news live today Registry Office)
निरीक्षण के दौरान सब-रजिस्ट्रार कार्यालय की व्यवस्थाएं भी सवालों के घेरे में रहीं। जमीन की रजिस्ट्री के बाद संबंधित व्यक्ति को दस्तावेज सौंपने के लिए कार्यालय में कोई रिसिविंग पंजिका उपलब्ध नहीं मिली। इसके अलावा कई रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड मौके पर उपलब्ध नहीं पाया गया, जिससे कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे।
यह भी पढ़े :Haridwar pind daan: हरिद्वार पति ने जिंदा पत्नी का किया था पिंड दान अब पत्नी बोली शराबी
सब-रजिस्ट्रार से मांगा गया स्पष्टीकरण ( deepak rawat IAS uttarakhand Official Notice)
कमिश्नर ने इस तरह की अनियमितताओं को गंभीर मानते हुए सब-रजिस्ट्रार से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि सरकारी अभिलेखों और राजस्व मामलों में लापरवाही जनता के विश्वास को प्रभावित करती है, इसलिए कार्यप्रणाली में तुरंत सुधार लाया जाए।
निरीक्षण के दौरान एडीएम सौरभ असवाल, प्रशिक्षु आईएएस दिव्यांशु मीणा, एसडीएम नवाजिश खलीक, तहसीलदार अक्षत कुमार भट्ट समेत कई प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
