Connect with us
Uttarakhand board exam: uk board reexam ubse Board Failed students apply for re-exam by 24th May uttarakhand breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand board exam)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand board exam: फेल हुए छात्र छात्राएं न हो निराश, दुबारा परीक्षा को 24 तक करें आवेदन

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand board exam: फेल हुए छात्र छात्राएं न हो निराश, दुबारा परीक्षा को 24 तक करें आवेदन

1 min read

Uttarakhand board exam  : फेल होने वाले छात्र-छात्राओं को पास होने का मिलेगा मौका, 24 मई तक करें आवेदन

Uttarakhand board exam: uk board reexam ubse Board Failed students apply for re-exam by 24th May uttarakhand breaking news today   : उत्तराखंड बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक राहत की खबर सामने आ रही है, कि उत्तराखंड बोर्ड उन्हें परीक्षाफल में सुधार करने का दूसरा मौका दे रहा है। परीक्षाफल सुधार परीक्षा के लिए 24 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह मौका उन विद्यार्थियों के लिए खास होने वाला है ,जो कुछ विषयों में असफल हुए हैं या अपने अंको में सुधार करना चाहते हैं।

यह भी पढ़े :UK Board Result Improvement: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में असफल छात्रों को बड़ा मौका

बता दें उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि, हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाफल सुधार के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 मई से शुरू हो चुके है। इतना ही नहीं बल्कि आवेदन की प्रक्रिया 24 मई 2026 तक जारी रहेगी। छात्र अपने आवेदन पत्र 20 मई 2026 तक जमा कर सकते हैं। विद्यालयों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए 24 मई तक का समय दिया गया है।

यह भी पढ़े :PM MODI Petrol diesel price: पीएम बोले पेट्रोल डीजल करें कम यूज सोना ना खरीदें बरतें संयम

केवल एक या दो विषय में हैं असफल तभी मिलेगा दोबारा मौका (Uttarakhand board news today) 

बताते चले आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। हाईस्कूल परीक्षा में केवल दो विषयों में असफल छात्र-छात्राओं को सुधार परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसके अलावा इंटरमीडिएट परीक्षा में केवल एक विषय में असफल छात्र-छात्राओं को अंक सुधार का मौका दिया जाएगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top