UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल
Swati bhadoriya Pauri DM पौड़ी स्वाति भदौरिया ने किया फोन घर पर मिले जेई सस्पेंड
1 min read
Pauri DM Swati bhadoriya pauri Garhwal news today pauri breaking news डीएम स्वाति भदौरिया का जल संस्थान कार्यालय पर औचक निरीक्षण, ड्यूटी के दौरान घर पर मिले जेई पर कार्रवाई
IAS Swati Bhadoriya Pauri DM garhwal audit jal sansthan JE suspended SE Salary stop: उत्तराखण्ड के पौड़ी गढ़वाल जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मंगलवार को जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने जल संस्थान कार्यालय का अचानक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति परखी। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली से लेकर फील्ड स्तर पर हो रहे कामों की भी गहन समीक्षा की गई. औचक निरीक्षण के दौरान कई ऐसी लापरवाहियां सामने आईं, जिन पर जिलाधिकारी ने तत्काल नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासन की इस सख्ती के बाद विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
वीडियो कॉल में घर पर मिले जेई (pauri Garhwal JE Suspend Junior Engineer Negligence)
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय स्तर पर तैनात एक कनिष्ठ अभियंता (जेई) से वीडियो कॉल के माध्यम से संपर्क किया। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि संबंधित कर्मचारी ड्यूटी समय में फील्ड में मौजूद होने के बजाय अपने घर पर मिला। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित जेई के खिलाफ तत्काल प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े विभागों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अधीक्षण अभियंता भी मिले अनुपस्थित (pauri breaking news today pauri DM news today Water Supply Department)
निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए। इसे गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी ने उनका एक दिन का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश जारी किए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर को कार्यालय परिसर के बाहर प्रमुखता से प्रदर्शित करने को कहा, ताकि आम लोगों को शिकायत दर्ज कराने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
शिकायत निस्तारण व्यवस्था की जांच (IAS Swati bhadoriya DM PAURI Public Complaint System)
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान डिस्पैच रूम, अधिष्ठान, लेखा अनुभाग, कंप्यूटर शाखा और पेयजल शिकायत अनुभाग का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया, उनके समाधान की समयसीमा और निगरानी व्यवस्था की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में शिकायतों के समाधान के लिए कर्मचारी भेजे जा रहे हैं, उसकी जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्राम स्तर के जिम्मेदार लोगों तक भी पहुंचाई जाए। इससे कार्यों की पारदर्शिता और निगरानी बेहतर हो सकेगी।
कार्यालय में सीसीटीवी लगाने के निर्देश (PAURI DM NEWS TODAY Administrative Action)
निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया ने कार्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए। उनका कहना था कि इससे कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यप्रणाली और कार्यालय गतिविधियों की निगरानी अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगी। डीएम की इस कार्रवाई को प्रशासनिक जवाबदेही मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आम लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह नियमित निरीक्षण होते रहें तो विभागीय व्यवस्थाओं में निश्चित रूप से सुधार देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand School Holiday: उत्तराखंड में पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर स्कूलों में अवकाश
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
