UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand School Holiday: उत्तराखंड में पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर स्कूलों में अवकाश
1 min read
Uttarakhand School Holiday News: उत्तराखंड में स्कूलों में भी रहेगा अवकाश, पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर शिक्षा विभाग ने जारी की आदेश (BC Khanduri Death Holiday Uttarakhand News)
BC Khanduri Death Holiday Uttarakhand News: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सेवानिवृत्त मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के आकस्मिक निधन के बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन के बाद राज्य सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इसी बीच शिक्षा विभाग ने भी बड़ा आदेश जारी करते हुए 20 मई 2026 को प्रदेशभर के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। शासन के निर्देशों के अनुसार इस दौरान पूरे प्रदेश में श्रद्धांजलि का माहौल रहेगा।
यह भी पढ़े :Uttarakhand breaking news: उत्तराखण्ड को मिली 4 अत्याधुनिक एंबुलेंस पहाड़ में देंगी सेवाएं
शासन ने जारी किए राजकीय शोक के आदेश (Uttarakhand Government Holiday News)
उत्तराखंड शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 19 मई से 21 मई 2026 तक पूरे प्रदेश में राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, वहीं किसी भी प्रकार के शासकीय सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। शासन ने यह निर्णय पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के सम्मान में लिया है।

यह भी पढ़े :uttarakhand breaking news: BC Khanduri के निधन पर राजकीय शोक घोषित कल बंद रहेंगे आफिस
20 मई को स्कूलों और कार्यालयों में रहेगा अवकाश (School Holiday News Uttarakhand)
शिक्षा विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार 20 मई 2026, जो कि पूर्व मुख्यमंत्री के अंतिम संस्कार का दिन है, उस दिन प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थान और कार्यालय बंद रहेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सरकार पहले ही सरकारी और अर्द्धसरकारी कार्यालयों में एक दिवसीय सार्वजनिक अवकाश घोषित कर चुकी है।
राजकीय और पुलिस सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार (BC Khanduri Funeral News)
राज्य सरकार की ओर से यह भी तय किया गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय और पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा। प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और प्रदेशभर में श्रद्धांजलि सभाओं की तैयारी भी जारी है।
यह भी पढ़े :Rudrapur news today: रूद्रपुर बेटे के जन्मदिन पर मां का निधन मातम में बदली खुशियां
राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर (Uttarakhand Breaking News Today)
भुवन चंद्र खंडूरी को उत्तराखंड की राजनीति में ईमानदार, अनुशासित और सादगीपूर्ण नेता के रूप में जाना जाता था। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई बड़े नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। आम लोगों के बीच भी उनके निधन को लेकर दुख का माहौल है और हर कोई उन्हें एक दूरदर्शी एवं साफ छवि वाले जननेता के रूप में याद कर रहा है।
