Connect with us

Home / टेक/गैजेट / जियो कैशबैक धमाकेदार ऑफर एक बार फिर से, ग्राहकों को होगा 799 रुपये तक का फायदा

टेक/गैजेट

जियो कैशबैक धमाकेदार ऑफर एक बार फिर से, ग्राहकों को होगा 799 रुपये तक का फायदा

1 min read

जियो कैशबैक धमाकेदार ऑफर एक बार फिर से, ग्राहकों को होगा 799 रुपये तक का फायदाएक बार फिर टेलीकॉम कंपनी रिलांयस जियो ने अपने प्राइम मेंबर के लिए कैशबैक ऑफर पेश किया है। जियो का नया कैशबैक ऑफर 398 रुपये और उससे महंगे रीचार्ज पर उपलब्ध है। ग्राहकों को रीचार्ज वाउचर और वॉलेट कैशबैक के तौर पर  799 रुपये तक का फायदा मिलेगा। पिछले कैशबैक ऑफर की तुलना में नए ऑफर में ग्राहकों को 99 रुपये का ज़्यादा फायदा होगा। इस बार वॉलेट कैशबैक की राशि बढ़ गई है। बता दें कि नया Jio cashback offer ग्राहकों के लिए 15 फरवरी 2018 तक उपलब्ध होगा।




पुराने जियो कैशबैक ऑफर की तरह, ग्राहकों को 398 रुपये के रीचार्ज पर 50 रुपये के 8 वाउचर मिलेंगे। इस तरह से फायदा 400 रुपये का हो जाएगा। इन वाउचर का इस्तेमाल अगली बार किसी प्रीपेड पैक से रीचार्ज कराते वक्त किया जा सकता है।

बाकी 399 रुपये ग्राहकों को वॉलेट कैशबैक के तौर पर मिलेंगे। ग्राहक MobiKwik, Paytm, Amazon Pay, PhonePe, Freecharge और Axis Pay के ज़रिए कैशबैक पा सकेंगे। मोबीक्विक वॉलेट से 398 रुपये या महंगे रीचार्ज पर ग्राहकों को 2,500 रुपये तक का होटल वाउचर भी मिलेगा। वहीं, पेटीएम यूज़र को पहली बार सिनेमा टिकट खरीदने पर 50 प्रतिशत तक कैशबैक मिलेगा, 150 रुपये तक।

दोनों ही वाउचर और वॉलेट कैशबैक को तुरंत ही इस्तेमाल में लाया जा सकता है। इस बार जियो कोई ऑनलाइन शॉपिंग पर कोई डिस्काउंट नहीं दे रही है।

बता दें कि यह रिलायंस जियो के ग्राहक के लिए लगातार चौथा कैशबैक ऑफर है। ऑफर का आगाज़ पिछले साल अक्टूबर में हुआ था। अभी हाल ही में कंपनी ने 149 रुपये से लेकर 799 रुपये तक के सभी रीचार्ज पैक में ग्राहकों को ज़्यादा डेटा देने का ऐलान किया था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in टेक/गैजेट

To Top