Connect with us
YouTube server down today in many countries including India, USA Technology news latest update
सांकेतिक फोटो YouTube server down today

Home / Highlights / YouTube server down today: भारत समेत क‌ई देशों में यूट्यूब सर्वर डाउन, लोग परेशान

Highlights टेक/गैजेट

YouTube server down today: भारत समेत क‌ई देशों में यूट्यूब सर्वर डाउन, लोग परेशान

1 min read

YouTube server down today in many countries including India, USA Technology news latest update: YouTube ठप होने से मची अफरा-तफरी, भारत-अमेरिका में हजारों यूजर्स परेशान, यूट्यूब सहायता केंद्र ने की पुष्टि

YouTube server down today in many countries including India, USA Technology news latest update : इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सोशल मीडिया से सामने आ रही है। दरअसल दुनिया के सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube की सेवाएं शुक्रवार 19 दिसंबर 2025 को अचानक बाधित हो गईं। भारत और अमेरिका समेत कई देशों में यूजर्स को वीडियो देखने, वेबसाइट खोलने और मोबाइल ऐप इस्तेमाल करने में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तकनीकी समस्या की पुष्टि इंडस्ट्री आउटेज ट्रैकर Downdetector के आंकड़ों से हुई है।

शाम से शुरू हुई दिक्कत, तेजी से बढ़ीं शिकायतें is youtube server down today in india 

Downdetector के मुताबिक, भारत में YouTube से जुड़ी समस्याएं शाम करीब 5 बजे (IST) के बाद सामने आनी शुरू हुईं। कुछ ही घंटों में शिकायतों की संख्या तेज़ी से बढ़ी और 6:51 बजे (IST) तक करीब 3,855 यूजर्स ने प्लेटफॉर्म डाउन होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। यूजर्स का कहना था कि वीडियो लोड नहीं हो रहे थे, वेबसाइट बार-बार रिफ्रेश हो रही थी और मोबाइल ऐप में एरर दिखाई दे रहा था।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand ration card: राशन कार्ड KYC न करवाने पर आयुष्मान योजना से रहना पड़ेगा वंचित

किस तरह की तकनीकी समस्या आई सामने youtube server down today 

आउटेज ट्रैकर के डेटा के अनुसार, प्रभावित यूजर्स में—
54 प्रतिशत को सर्वर कनेक्शन से जुड़ी समस्या
35 प्रतिशत को वेबसाइट एक्सेस करने में परेशानी
जबकि 11 प्रतिशत यूजर्स वीडियो स्ट्रीमिंग नहीं कर पा रहे थे
इससे साफ है कि दिक्कत सिर्फ एक फीचर तक सीमित नहीं थी, बल्कि पूरी सेवा प्रभावित हुई।

अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में भी असर is youtube server down in india 

YouTube आउटेज का असर वैश्विक स्तर पर देखने को मिला। समाचार एजेंसी Reuters के अनुसार, अमेरिका में सुबह 8:15 बजे (EDT) तक 10,800 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। कुछ समय बाद यह संख्या घटकर लगभग 7,600 रह गई।
इसके अलावा—
ब्रिटेन (UK) में 3,000 से ज्यादा
कनाडा में 1,300 से अधिक
यूजर्स ने भी YouTube सेवा बाधित होने की रिपोर्ट दी।
अमेरिका में अधिकांश शिकायतें वेबसाइट न खुलने और वीडियो प्लेबैक फेल होने से जुड़ी रहीं।
यह भी पढ़ें- Dehradun news live: देहरादून में सख्ती विक्रम में बैठ सकेंगी अब केवल 6 सवारियां

यूट्यूब की ओर से भी आया अपडेट, सहायता केंद्र ने की पुष्टि YouTube service down today latest update

इस संबंध में यूट्यूब की ओर से भी बयान सामने आया है। जिसमें यूट्यूब सहायता केंद्र की ओर से कहा गया है, “हमें पता है कि आपमें से कुछ लोगों को YouTube लोड होने में समस्या आ रही है। हमारी टीम इस समस्या की गहन जांच कर रही है और इसका समाधान निकालने पर काम कर रही है। जैसे ही हमें कोई नई जानकारी मिलेगी, हम इस थ्रेड को अपडेट कर देंगे। आपके धैर्य के लिए धन्यवाद!”
YouTube server down today: भारत समेत क‌ई देशों में यूट्यूब सर्वर डाउन, लोग परेशान

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Highlights

To Top