Connect with us
Kedarnath door opening 2026: chardham yatra kedarnath temple kedarnath Yatra 22 April uttarakhand breaking news today
Image : social media ( Kedarnath door opening 2026)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Kedarnath door opening 2026: केदारनाथ धाम के कपाट खुले CM धामी ने की पूजा

UTTARAKHAND NEWS रूद्रप्रयाग

Kedarnath door opening 2026: केदारनाथ धाम के कपाट खुले CM धामी ने की पूजा

1 min read

Kedarnath door opening 2026  : बाबा केदारनाथ धाम के खुले कपाट, 51 क्विंटल गेंदे के फूलों से हुआ बाबा केदार के मंदिर का श्रृंगार, CM धामी रहे मौजूद

Kedarnath door opening 2026: chardham yatra kedarnath temple kedarnath Yatra 22 April uttarakhand breaking news today  : हिमालय व प्रकृति की गोद में बसे रुद्रप्रयाग जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज बुधवार की सुबह 8:00 बजे पूरे विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं।

धाम के कपाट खुलने के समय बाबा केदार का मंदिर 51 क्विंटल ताजे गेंदे के फूलों से सजाया गया था। बताते चले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साक्षी बने जिन्होंने मंदिर में पहली पूजा की।

यह भी पढ़े :Udham Singh Nagar school timing: उधम सिंह नगर हीटवेव के चलते स्कूल खुलने का समय बदला

बता दें रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम के कपाट आज 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। बताते चले बाबा केदार के दर्शनों के लिए पहले ही दिन कई सारे श्रद्धालुओं का हुजूम उमड पड़ा , जिसके कारण बाबा केदार की नगरी बाबा के जयकारों से गुंजायमान हो उठी। इस दौरान केदारनाथ धाम में वातावरण पूरी तरह से भक्ति के रंग में रंगता हुआ दिखाई दिया जो अगले 6 महीनों तक ऐसा ही रहने वाला है। बताते चले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंदिर के कपाट खुलने पर पहले पूजा की।

प्रथम केदार के रूप में पूजा जाता है केदारनाथ धाम ( kedarnath dham chardham yatra uttarakhand news)

बताते चले केदारनाथ धाम को द्वादश ज्योतिर्लिंगों में 11वां ज्योतिर्लिंग के रूप में पूजा जाता है। ग्रीष्मकाल के 6 माह नर व शीतकाल के 6 माह में देवता भगवान केदारनाथ की पूजा अर्चना करते हैं। केदारनाथ धाम उत्तराखंड के चारों धामों में से एक व पंच केदार में प्रथम केदार के रूप में पूजा जाता है।

यह भी पढ़े :Highcourt UPNL news today: उपनल नियमितीकरण मामला हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

23 अप्रैल को खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट ( chardham yatra badrinath dham)

बताते चले 23 अप्रैल यानी गुरुवार को बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। इससे पहले 19 अप्रैल से चार धाम यात्रा गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ शुरू हो चुकी है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top