Connect with us
Kedarnath landslide news today: Shopkeeper umed singh negi died landslide Sonprayag kedarnath yatra 2026 uttarakhand breaking news today
Image : social media ( Kedarnath landslide news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Kedarnath landslide news today: केदारनाथ में भारी भूस्खलन पत्थर गिरने से दुकानदार की मौत

UTTARAKHAND NEWS रूद्रप्रयाग

Kedarnath landslide news today: केदारनाथ में भारी भूस्खलन पत्थर गिरने से दुकानदार की मौत

1 min read

Kedarnath landslide news today: Kedarnath news today Kedarnath yatra 2025 kedarnath landslide today केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर दुकानदार की मौत

Kedarnath landslide news today: Shopkeeper umed singh negi died landslide Sonprayag kedarnath yatra 2026 uttarakhand breaking news today: उत्तराखण्ड के रूद्रप्रयाग जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है जहां केदारनाथ यात्रा के प्रमुख पड़ाव सोनप्रयाग में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने यात्रियों और स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया। पहाड़ी से अचानक भारी पत्थर गिरने के कारण एक स्थानीय दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के तुरंत बाद पुलिस, प्रशासन और राहत टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। कुछ समय के लिए यात्रा संचालन भी रोकना पड़ा।

यह भी पढ़े :Delhi Pithoragarh flight: पिथौरागढ़ से दिल्ली उड़ान भरेगा विमान 5 दिन संचालित होगी फ्लाइट

सुबह सात बजे हुआ हादसा (Kedarnath Accident news today)

जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार सुबह करीब सात बजे सोनप्रयाग में शटल सेवा मार्ग के पास हुआ। यहां सड़क किनारे बनी एक कच्ची अस्थायी दुकान पर अचानक पहाड़ी से भारी पत्थर आ गिरा। उस समय दुकान के भीतर मौजूद स्थानीय दुकानदार उमेद सिंह नेगी इसकी चपेट में आ गए। पत्थर लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम बड़ेट निवासी 48 वर्षीय उमेद सिंह नेगी के रूप में हुई है।

एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल (kedarnath yatra 2026 Rockfall Incident uttarakhand breaking news)

हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल की पहचान नेपाल मूल के 42 वर्षीय बम बहादुर के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पत्थर गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायल को बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

सुरक्षा के लिए रोकी गई यात्रा (Pilgrimage Route Safety uttarakhand breaking news today)

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान पहाड़ी पर कई ढीली चट्टानें दिखाई दीं, जिन्हें खतरा मानते हुए प्रशासन ने तत्काल हटाने का काम शुरू कराया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए करीब एक घंटे तक केदारनाथ यात्रा मार्ग पर आवाजाही रोक दी गई। बाद में स्थिति सामान्य होने और रास्ता सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद यात्रा संचालन दोबारा शुरू किया गया।

पुलिस ने दी हादसे की जानकारी (kedarnath breaking news today Police Statement)

सोनप्रयाग कोतवाली प्रभारी राकेंद्र कथैत ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि घायल को उपचार के बाद हायर सेंटर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है ताकि आगे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

यह भी पढ़े :Uttarakhand breaking news: उत्तराखण्ड को मिली 4 अत्याधुनिक एंबुलेंस पहाड़ में देंगी सेवाएं

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बना हुआ खतरा (kedarnath breaking news today Hill Area Risk)

चारधाम यात्रा के दौरान पहाड़ी इलाकों में लगातार बदलता मौसम और ढीली चट्टानें यात्रियों व स्थानीय लोगों के लिए चुनौती बनी हुई हैं। खासकर बारिश और तेज धूप के बाद पहाड़ों से पत्थर गिरने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। सोनप्रयाग में हुए इस हादसे ने एक बार फिर यात्रा मार्गों पर सुरक्षा इंतजामों और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top