UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़
Delhi Pithoragarh flight: पिथौरागढ़ से दिल्ली उड़ान भरेगा विमान 5 दिन संचालित होगी फ्लाइट
1 min read
Pithoragarh to Delhi flight : दिल्ली में रहने वाले उत्तराखंडियों को राहत, पिथौरागढ से दिल्ली के लिए अब सप्ताह में 5 दिन विमान भरेगा उड़ान
Delhi Pithoragarh flight: Pithoragarh to Delhi flight timing schedule operate 5 days of a week from June 1 uttarakhand breaking news today : उत्तराखंड के पिथौरागढ जनपद से दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए एक राहत की खबर सामने आ रही है कि, पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए अब सप्ताह में 5 दिन एलायंस एयर का विमान उड़ान भरेगा। विमान के उड़ान भरने से यात्रियों का सफर और अधिक सुगम हो सकेगा।
यह भी पढ़े :Swati bhadoriya Pauri DM पौड़ी स्वाति भदौरिया ने किया फोन घर पर मिले जेई सस्पेंड
बता दें यात्रियों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए एलायंस कंपनी ने 1 जून से सोमवार और शुक्रवार को पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए हवाई सेवा का संचालन करने का निर्णय लिया है। अब सप्ताह में 5 दिन विमान उड़ान भरेगा हालांकि सोमवार और शुक्रवार इन दो दिनों मे किराया अन्य दिनों की अपेक्षा महंगा होगा। सोमवार और शुक्रवार को हवाई सेवा उड़ान योजना के अंतर्गत संचालित नहीं की जाएगी।
कम्पनी ने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया शेड्यूल (pithoragarh to delhi)
पिथौरागढ से दिल्ली के लिए एलायंस एयर के 42 सीटर विमान का संचालन किया जाता है। उड़ान योजना के तहत अभी तक सप्ताह में तीन दिन मंगलवार गुरुवार और शनिवार को यह सेवा संचालित होती है। यात्रियों को सस्ती विमान सेवा का लाभ देने के लिए इस उड़ान की शुरुआत की गई है। पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए 7 हजार रुपये किराया तय किया गया है।यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ने एक जून से हवाई सेवा में विस्तार करते हुए इसे सप्ताह में पांच दिन संचालित करने का निर्णय लिया है। कंपनी की ओर से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।
यह भी पढ़े :Aditi Sharma sony TV: सोनी टीवी पर नजर आएंगी रूड़की की अदिति शर्मा छाई इंस्ट्राग्राम रील्स से
वीकेंड पर राहत
दिल्ली से पिथौरागढ़ के लिए अब पांच दिन हवाई सेवा का संचालन होने से यात्रियों व पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही आदि कैलास, ओम पर्वत व अन्य पर्यटन स्थलों की यात्रा करने आने वाले पर्यटकों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी। खासकर वीकेंड पर यात्री पिथौरागढ़ आसानी से पहुंच सकेंगे।
