Connect with us
Kedarnath missing woman: Missing Pragya nanda devi express train found Bihar uttarakhand kanpur kedarnath yatra breaking news today
Image : social media ( Kedarnath missing woman)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Kedarnath missing woman: पति के साथ केदारनाथ से लौट रही लापता प्रज्ञा बिहार में मिली बड़ा खुलासा

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Kedarnath missing woman: पति के साथ केदारनाथ से लौट रही लापता प्रज्ञा बिहार में मिली बड़ा खुलासा

1 min read

Kedarnath missing woman: नंदा देवी एक्सप्रेस से गायब हुई नव विवाहिता का खुला राज, पति से झगड़े के बाद सीधा पहुंच गई बिहार…

Kedarnath missing woman: Missing Pragya nanda devi express train found Bihar uttarakhand kanpur kedarnath yatra breaking news today: नंदा देवी एक्सप्रेस इन दिनों काफी चर्चा में है ,जिसकी वजह कोई और नहीं बल्कि नंदा देवी एक्सप्रेस से लापता हुई एक नव विवाहिता है। दरअसल महिला अपने पति के साथ केदारनाथ के दर्शन करनी पहुंची थी, जो वापसी के दौरान ट्रेन से लापता हो गई। हालांकि नव विवाहिता को पुलिस ने बिहार के बेगूसराय से बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है ,कि नव विवाहिता अपने पति से नाराज होकर बिहार चली गई थी। महिला को पुलिस प्रशासन ने परिजनों के पास सौंप दिया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: केदारनाथ यात्रा से लौट रही महिला प्रज्ञा सिंह ट्रेन से रहस्यमय ढंग से लापता

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से कानपुर के मछारिया रोड नौबस्ता निवासी मनीष आग्रही ने हरिद्वार जिले के लक्सर कोतवाली में पुलिस प्रशासन को तहरीर दी। तहरीर में मनीष ने बताया कि उनका विवाह 5 फरवरी 2026 को कानपुर की निवासी प्रज्ञा सिंह के साथ हुआ था। मनीष और उनकी पत्नी यात्रा के लिए केदारनाथ पहुंचे थे ,जहां पर 5 मई को मनीष अपनी पत्नी के साथ रात के 10:30 बजे देहरादून से गाजियाबाद जाने वाली नंदा देवी ट्रेन में सवार होकर निकले।

घर लौटने के दौरान चलती ट्रेन से लापता ही प्रज्ञा (kedarnath yatra Pragya Singh kanpur news) 

ट्रेन ने जैसे ही मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन क्रॉस किया तो मनीष की आंख खुली तो उनके होश उड़ गए, क्योंकि बगल वाली सीट से उनकी पत्नी गायब थी। मनीष ने अपनी पत्नी की फोन की लोकेशन निकाली तो वो लक्सर रेलवे स्टेशन के निकट बहादुरपुर रेलवे फाटक पर मिली। इसके बाद लक्सर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया।

लापता प्रज्ञा सिंह पहुंची बेगूसराय(Kedarnath missing woman) 

प्रज्ञा की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया गया ,जिन्होंने रेलवे स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। रेलवे लाइनों के निकट विवाहिता की खोज में तलाशी अभियान चलाया गया। लेकिन प्रज्ञा की लोकेशन तब तक बदल चुकी थी। जिसके बाद खोज मे लगी पुलिस प्रशासन की टीम व लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने लापता प्रज्ञा सिंह को बिहार के बेगूसराय रेलवे स्टेशन से बरामद किया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: उत्तराखंड कृषि मंत्री गणेश जोशी कार छोड़ स्कूटी से पहुंचे कैंप कार्यालय…

पति पत्नी के बीच हुआ झगडा तो लापता हो गई महिला ( Uttarakhand Kedarnath missing woman) 

पूछताछ में पता चला है, कि मनीष और प्रज्ञा दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद नाराज होकर प्रज्ञा अपने रिजर्वेशन वाले कोच से निकलकर ट्रेन के दूसरे कोच में सवार हो गई थी, जिसने अपने मोबाइल का सिम निकालकर फेंक दिया था। इतना ही नहीं बल्कि वह गाजियाबाद में उतरकर दूसरी ट्रेन से पटना बिहार बेगूसराये चली गई थी ,जहां उसके जानने वाले रहते है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top