Connect with us
Uttarakhand Agriculture Minister Ganesh Joshi Uses Scooty Instead of Car in Dehradun Fuel Saving Tips India
Image : social media ( Fuel Saving Tips India)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: उत्तराखंड कृषि मंत्री गणेश जोशी कार छोड़ स्कूटी से पहुंचे कैंप कार्यालय…

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand news: उत्तराखंड कृषि मंत्री गणेश जोशी कार छोड़ स्कूटी से पहुंचे कैंप कार्यालय…

1 min read

Fuel Saving Tips India: वैश्विक संकट के बीच कृषि मंत्री गणेश जोशी का संदेश, कार छोड़ स्कूटी से पहुंचे कार्यालय |Uttarakhand Agriculture Minister Ganesh Using scooty | Fuel Conservation Initiative Fuel Saving Tips India|| Energy Conservation India|

Uttarakhand Agriculture Minister Ganesh Using scooty | Fuel Conservation Initiative Fuel Saving Tips India|| Energy Conservation India| : अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण दुनियाभर में ईंधन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे समय में उत्तराखंड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आमजन को एक खास संदेश देने के लिए अनोखी पहल की। इस बीच मंत्री गणेश जोशी अपनी सरकारी कार की जगह खुद स्कूटी चलाकर अपने कैंप कार्यालय पहुंचे और लोगों से ईंधन बचाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़े :Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 म‌ई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स

स्कूटी से पहुंचकर दिया जिम्मेदारी निभाने का संदेश (Energy Saving Message)

देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कृषि मंत्री गणेश जोशी ने स्कूटी के माध्यम से कैंप कार्यालय पहुंचकर यह संदेश दिया कि वर्तमान परिस्थितियों में संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा संयम और संसाधनों के संतुलित उपयोग की जो अपील की गई है, वह केवल आर्थिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण है।

छोटी दूरी के लिए निजी कार नहीं, अपनाएं वैकल्पिक साधन (Public Transport Awareness)

कृषि मंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि छोटी दूरी तय करने के लिए निजी कारों के बजाय स्कूटी, बाइक, सार्वजनिक परिवहन या साझा वाहनों का उपयोग करना चाहिए। उनका मानना है कि ऐसे छोटे-छोटे कदम न केवल ईंधन की बचत करेंगे, बल्कि देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में भी योगदान देंगे।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: पिता की पुलिस वर्दी दिखाकर झाड़ा रौब, मसूरी में नशे में धुत युवक गिरफ्तार

युवाओं और नागरिकों से जिम्मेदारी निभाने की अपील (Environmental Protection)

गणेश जोशी ने खासतौर पर युवाओं और स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में ईंधन बचत को प्राथमिकता दें और जरूरत पड़ने पर ही निजी वाहनों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह संसाधनों की बचत कर देशहित में योगदान दे। मंत्री की इस पहल को लोगों ने सराहा और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top