Connect with us
Khatima breaking news kanjabagh businessman jashodhar Bhatt suicide note
Image : social media ( Khatima breaking news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Khatima breaking news: खटीमा के वरिष्ठ व्यापारी जशोधर भट्ट का शव हुआ बरामद

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Khatima breaking news: खटीमा के वरिष्ठ व्यापारी जशोधर भट्ट का शव हुआ बरामद

1 min read

Khatima breaking news  : खटीमा के वरिष्ठ व्यवसायी का शव बरामद, लाइसेंसी रिवाल्वर और सुसाइड नोट भी मिला..

Khatima breaking news kanjabagh businessman jashodhar Bhatt suicide note  : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां पर एक वरिष्ठ व्यवसायी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया वहीं पुलिस प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े :Dehradun crime news: देहरादून के बैंककर्मी को लंदन की महिला ने लगा दिया 28 लाख का चूना

प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के खटीमा के कंजाबाग निवासी 62 वर्षीय जशोधर भट्ट पुत्र प्रेम बल्लभ भट्ट शहर के वरिष्ठ व्यवसायी थे। जो बीते मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे नाश्ता करने के बाद घर से निकले थे। वहीं करीब पौने दो बजे उनका शव सुजिया महोलिया मे खेतों के पास सुजिया नाले के किनारे बांस के पेड़ों के बीच अटका मिला, जिनकी कनपटी के पास गोली लगी हुई थी।

घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद ( udham singh nagr news today) 

घटनास्थल पर व्यवसायी की लाइसेंसी रिवाल्वर और सुसाइड नोट मिलने से उनके आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है वहीं पुलिस प्रशासन की टीम ने घटनास्थल को सील कर दिया है। पुलिस की माने तो व्यवसायी घटनास्थल तक बाइक से पहुंचे थे, उनकी बाइक भी घटनास्थल के पास से बरामद हुई है। जशोधर भट्ट घटनास्थल पर कब और कैसे पहुंचे इसकी जानकारी किसी को नहीं है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की जानकारी मिल पाएगी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top