Connect with us
Kichha Khatima railway line: Rail line railway track train from Kichha to Khatima cost Rs 350.85 crore udham Singh Nagar breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Kichha Khatima railway line)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Kichha khatima railway line: किच्छा से खटीमा 350.85 करोड़ से बिछेगी रेल लाइन

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Kichha khatima railway line: किच्छा से खटीमा 350.85 करोड़ से बिछेगी रेल लाइन

1 min read

Kichha Khatima railway line  : किच्छा खटीमा नई रेल लाइन को मिली मंजूरी, 350.85 करोड़ से बिछेगी लाइन, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत..

Kichha Khatima railway line: Rail line railway track train from Kichha to Khatima cost Rs 350.85 crore udham Singh Nagar breaking news today  : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से एक अच्छी खबर सामने आ रही है, कि उत्तर पूर्वी रेलवे ने किच्छा खटीमा नई रेल लाइन को मंजूरी दे दी है।

परियोजना के तहत 57.7 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन बिछाई जाएगी जिसके लिए 350.85 रुपए निर्धारित किए गए हैं। बताते चलें खटीमा और किच्छा के बीच में रेल लाइन ना हो पाने की वजह से यात्री सिर्फ सड़क मार्ग पर ही निर्भर रहते हैं ,लेकिन इस मार्ग पर ट्रेन के दौड़ने से सड़क का ट्रैफिक भी कम हो जाएगा और यातायात सुरक्षा की दृष्टि से भी सुगम हो जाएगा।

यह भी पढ़े :Monsoon 2026 forecast: इस साल कम बरसेंगे बदरा, IMD बोला कमजोर रह सकता है मानसून

बता दें उधम सिंह नगर जिले के किच्छा खटीमा नई रेल लाइन को मंजूरी मिल गई है। रेलवे की ओर से आधिकारिक सूची तैयार की गई है जिसमें परियोजना के लिए 122.45 करोड रुपए पूंजीगत व्यय कैपिटल, 20 करोड रुपए विशेष निधि और 208.40 करोड रुपए डिपॉजिट मद के अंतर्गत खर्च किए जाएंगे। यह रेलवे लाइन जिले के किच्छा और सीमांत क्षेत्र खटीमा को सीधे और बेहतर नेटवर्क से जोड़ेगी।

यह भी पढ़े :Haldwani Breaking News: हल्द्वानी कालाढूंगी रोड पर स्कूटी पिकअप से भिड़ंत युवती ने तोड़ा दम

नई रेल लाइन परियोजना से कनेक्टिविटी होगी मजबूत ( udham singh nagar news)

बताते चले किच्छा खटीमा रेल लाइन परियोजना के तहत क्षेत्र मे आवागमन सुविधाएं तो मजबूत होगी ही लेकिन इसके साथ ही कारोबारियों को भी राहत मिलेगी। खटीमा जैसे सीमांत क्षेत्र तक रेल कनेक्टिविटी मजबूत होने से रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और क्षेत्र में विकास को बढ़ावा मिलेगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए आवश्यक तकनीकी सर्वे भूमि अधिग्रहण और प्रशासनिक औपचारिकताओ की प्रक्रिया जारी है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top