UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT हल्द्वानी
Haldwani Breaking News: हल्द्वानी कालाढूंगी रोड पर स्कूटी पिकअप से भिड़ंत युवती ने तोड़ा दम
1 min read
Haldwani Road accident today : हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसा: 20 साल की युवती की मौत, सहेली ICU में ( Haldwani scooty road accident Haldwani Kaladhungi Road)
Uttarakhand: Haldwani Road accident today kaladhungi road scooty pickup collision Bhawana Rawat lost Life : (Haldwani Road accident kaladhungi road Bhawana Rawat lost Life) उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां कालाढूंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हल्द्वानी-कालाढूंगी रोड पर मंगलवार को भाखड़ा पुल के पास तेज रफ्तार पिकअप और स्कूटी के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।
यह भी पढ़े :Sara Ali khan Uttarakhand: उत्तराखण्ड पहुंची सारा अली खान 18 किमी ट्रेकिंग बर्फबारी का लिया आनंद
भीषण सड़क हादसा में भावना रावत की गई जिंदगी (Road Accident News kaladhungi Uttarakhand | Haldwani Breaking News)
इस दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार 20 वर्षीय युवती भावना निवासी चकलुआ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली नेहा निवासी लामाचौड़ गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है और उसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के ICU में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़े :Almora news today: अल्मोड़ा छात्रा ने खत्म कर दी अपनी जिंदगी, लाइब्रेरी गया था भाई
कैसे हुआ हादसा (Accident Cause Update | Haldwani Road Crash)
जानकारी के अनुसार दोनों युवतियां स्कूटी से कालाढूंगी की ओर जा रही थीं, तभी सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवतियां लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ीं, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। यह हादसा घर से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर हुआ बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
