UTTARAKHAND NEWS अल्मोड़ा
Kota Coaching Student News: उत्तराखंड के छात्र की कोटा में बिल्डिंग से गिरकर गई जिंदगी
1 min read
Kota Coaching Student News: नीट यूजी परीक्षा से ठीक एक दिन पहले उत्तराखंड के छात्र की मौत, 2 साल से कोटा में रहकर कर रहा था तैयारी..
Kota Coaching Student News: NEET UG Uttarakhand Student Dixit Prasad Dies After Fall from Kota Hostel: राजस्थान के कोटा से एक हृदय विदारक घटना की खबर सामने आ रही है, जहां पर मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी की तैयारी कर रहे उत्तराखंड के छात्र कि हॉस्टल की बिल्डिंग से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: उत्तराखंड में मोबाइल पर बजेगी खतरे की घंटी, टेस्टिंग इमरजेंसी अलर्ट…
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से अल्मोड़ा जिले का रहने वाला 20 वर्षीय दीक्षित प्रसाद पुत्र भूपेंद्र प्रसाद पिछले 2 सालों से राजस्थान के कोटा में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। आज शनिवार की सुबह 6:30 पुलिस प्रशासन को हॉस्टल प्रशासन की ओर से सूचना दी गई कि एक स्टूडेंट हॉस्टल की 3 मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गया है।
दीक्षित की गई जिंदगी ( Kota Coaching Student dixit Prasad)
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, जहां पर उन्होंने दीक्षित को लहूलूहान हालत में हॉस्टल के बाहर पड़ा देखा। इतना ही नहीं बल्कि दीक्षित की बालकनी से गिरने से जान जा चुकी थी।
नीट की तैयारी कर रहे छात्र की गई जिंदगी ( Almora dixit Prasad kota)
बताया जा रहा है कि आगामी रविवार को मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी की परीक्षा होनी है, उससे पहले ही 2 साल से परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र दीक्षित की जिंदगी चली गई।
यह भी पढ़े :Pithoragarh crime news: पिथौरागढ़ पति ने खत्म कर दी पत्नी की जिंदगी कुल्हाड़ी से किया हमला
पुलिस के कब्जे में छात्र का शव (Kota Coaching Student News)
पुलिस प्रशासन द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस प्रशासन की टीम पूरी घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटनाक्रम में अभी काफी सारे सवाल शेष है, जिनकी जांच के बाद ही कुछ जवाब मिल पाएगा।
घटना की पूरी जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
छात्र की मौत हादसा है या ह्त्या यह पूरी जांच पड़ताल के बाद ही क्लियर हो पाएगा। फिलहाल पुलिस प्रशासन ने मृतक छात्र के कमरे को सीज कर दिया है। मृतक छात्र के कमरे से किसी भी प्रकार का कोई संदिग्ध नोट बरामद नहीं हुआ है, जिसके कारण यह मामला प्रथम दृष्टया हादसा लग रहा है।
