UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand news: उत्तराखंड में मोबाइल पर बजेगी खतरे की घंटी, टेस्टिंग इमरजेंसी अलर्ट…
1 min read
Uttarakhand testing emergency alert: आज 2 मई को आपके मोबाइल पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराने की आवश्यकता नहीं, टेस्टिंग इमरजेंसी अलर्ट…
Uttarakhand news: Alarm bells will ring on mobile phones in Uttarakhand, testing emergency alert : यदि आज शनिवार 2 मई को अचानक से आपका मोबाइल खुद बजने लगे तो घबराएं नहीं, क्योंकि यह सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के जरिए एक परीक्षण अलर्ट जारी करेगा। बताते चले इस परीक्षण का उद्देश्य राज्य में स्थापित आपातकालीन सूचना प्रसारण प्रणाली की कार्य क्षमता का आंकलन करना है। ताकि आपदा की स्थिति में चेतावनी संदेश समय पर लोगों के पास पहुंच सके।
यह भी पढ़े :Uttarakhand school heatwave alert: भीषण गर्मी स्कूलों के लिए गाइडलाइन बदल सकता है समय
बता दें उत्तराखंड सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने जानकारी देते हुए बताया ,कि उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देहरादून की ओर से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से राज्य में आपदा पूर्व चेतावनी प्रणाली को बेहतर बनाने में प्रयासरत है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य मौसम पूर्वानुमान और आपदा संबंधी सूचनाओं को लोगों तक पहुंचना है ताकि आपदाओं के प्रति लोग पहले से सचेत हो सके।
मैसेज करेगा लोगों को अलर्ट ( Uttarakhand Disaster message alert news today)
बताते चले यह परीक्षण तमाम मोबाइल नेटवर्क सेवा प्रदाताओं के तहत आने वाले क्षेत्रों में किया जाएगा ,जिससे यह आंकलन किया जा सकेगा की अलर्ट संदेशों का प्रसारण कितनी प्रभावशीलता से हो रहा है और किन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है। इसके साथ ही तमाम परिस्थितियों में संदेशों की पारित और सटीकता का परीक्षण किया जाएगा। इस समग्र प्रक्रिया का उद्देश्य भविष्य में किसी भी आपदा की स्थिति में राज्य के नागरिकों को समय रहते सतर्क करना है।
यह भी पढ़े :Tehri Breaking News: टिहरी में यात्रियों से भरे टेंपो ट्रैवलर का ब्रेक फेल मची चीख-पुकार…
गृह मंत्रालय की ओर से आएगा मैसेज घबराने की जरूरत नहीं ( Uttarakhand news today)
आज शनिवार 2 मई को फोन पर संदेश भारत द्वारा स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए भेजा जायेगा। इसमे नागरिकों के लिए त्वरित आपदा चेतावनी सेवा हेतु सेल ब्रॉडकास्ट की शुरुआत की जा रही है। यह मैसेज आपके मोबाइल पर गृह मंत्रालय की ओर से आएगा, इसलिए बेवजह परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
