Connect with us
Lata KANDPAL poem almora

Home / काव्य संकलन / वृक्ष लगाएं फर्ज निभाएं…लता कांडपाल – काव्य संकलन (देवभूमि दर्शन)

काव्य संकलन देवभूमि दर्शन

वृक्ष लगाएं फर्ज निभाएं…लता कांडपाल – काव्य संकलन (देवभूमि दर्शन)

1 min read

वृक्ष लगाएं फर्ज निभाएं,,,,,,,,,,, स्वरचित,,,,,

धरा में हरियाली फैलाएं
एक नहीं सौ वृक्ष लगाएं
हरी-भरी ये बन जाए
वसुंधरा दुल्हन सी सजाएं,,,

वृक्ष हमारी पूंजी है
संजो कर रखना धर्म हमारा,,,
इन को संरक्षित करने का
लें संकल्प यह कर्म हमारा,,,,

स्वच्छ हवा और
निर्मल पानी बहेगा चारों ओर
रहेगा तन मन स्वस्थ
तो महके जीवन का हर छोर,,

जल की कमी ना हो कभी भी
यदि हम इतने वृक्ष लगाएं
अमृत जैसी वर्षा होगी
अगर यह हम कर्तव्य निभाएं,,,

जिसने ऐसे मर्म को जाना
परोपकार के धर्म को जाना
जीवन सफल हुआ उन सब का
जिसने अपने कर्म को जाना,,,,

सब मिलकर हम फर्ज निभाएं
सभी तरह का कर्ज चुकाएं
आदर्शो को अपनाकर
जीवन पथ पर चलते जाएं,,,,,लता,,,,
सर्वाधिकार सुरक्षित

लता कांडपाल
चितई गांव – हवालबाग विकासखंड
अल्मोड़ा




आप अपनी कविताएं, रचनाएं, और उत्तराखंड से संबंधित कथाएं हमें निम्न पते पर भेज सकते है।👇👇
Email id- [email protected]
Watsapp – +917455099150

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

 

Continue Reading

More in काव्य संकलन

To Top