देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर
मोदी सरकार ने बैन किए टिक टॉक सहित 59 चायनीज ऐप चीन पर की सीधे डिजिटल स्ट्राइक
1 min read
Ban On Tiktok: भारत सरकार ने दिया चीन को करारा झटका, टिक-टाक समेत 59 चीनी एप्स के इस्तेमाल पर लगाई पूरी तरह रोक..
पूर्वी लद्दाख में चीन द्वारा किए गए दुस्साहस से आज पूरा देश गुस्से में है। जगह-जगह चीनी सामान की होली जलाई जा रही है। इसके साथ ही पूरे देश में इन दिनों चीनी सामान के बहिष्कार का आह्वान किया जा रहा है। देशवासियों द्वारा यह बहिष्कार न सिर्फ चीनी उत्पादों का किया जा रहा है बल्कि चीनी साफ्टवेयर एवं एप्स जैसे टिक-टाक, यूसी ब्राउज़र आदि को भी लोग अपने मोबाइल से अनस्टाल कर रहे हैं। जनता की इसी भावना का दबाव भारत सरकार पर भी है। जनता के साथ ही भारत सरकार भी चीन को हर मोर्चे पर औंधे मुंह गिराना चाहती है। इसी के तहत सरकार ने चीन को करारा झटका देते हुए 59 चीनी एप्स पर प्रतिबंध (Ban On Tiktok) लगा दिया है। जी हां.. इन 59 चीनी एप्स का इस्तेमाल अब भारत की धरती पर नहीं हो पाएगा। इन ऐप्स में टिक-टाक, येलो और कैम स्कैनर जैसे बहुचर्चित एप्स भी शामिल हैं। जिन्हें बैन करने की मांग जनता काफी समय से कर रही थी।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड के सभी निवासी कर सकंगे चार धाम यात्रा, यहां करे पंजीकरण और जानिए दिशा निर्देश
यहां देखें पूरी लिस्ट:-
भारत सरकार द्वारा जिन चाइनीज एप्स पर प्रतिबंध लगाया गया है उन 59 एप्स की पूरी लिस्ट यहां दी गई है। इन ऐप्स में टिक-टाक (Ban On Tiktok), येलो और कैम स्कैनर जैसे बहुचर्चित एप्स भी शामिल हैं। सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि सरकार ने उन 59 मोबाइल एप को प्रतिबंधित किया है, जो भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरनाक होने के साथ ही लोगों की गोपनीयता को भंग कर उनका व्यक्तिगत डाटा भी चोरी करते थे।

