Connect with us
Bollywood actor Hrithik Roshan Uttarakhand trekking reached in hills breaking news today
फोटो सोशल मीडिया Hrithik Roshan Uttarakhand trekking

Home / UTTARAKHAND NEWS / Hrithik Roshan Uttarakhand: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ट्रैकिंग करने पहुंचे उत्तराखंड

UTTARAKHAND NEWS

Hrithik Roshan Uttarakhand: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ट्रैकिंग करने पहुंचे उत्तराखंड

1 min read

Bollywood actor Hrithik Roshan Uttarakhand trekking reached in hills breaking news today: उत्तराखंड की वादियों में सुकून तलाशते दिखे ऋतिक रोशन, ट्रैकिंग की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

Bollywood actor Hrithik Roshan Uttarakhand trekking reached in hills breaking news today: उत्तराखण्ड की हसीन एवं आध्यात्मिकता से ओतप्रोत खूबसूरत शांत वादियां देश विदेश के लोगों को हमेशा से ही अपनी ओर आकर्षित करती रही है। यहां तक कि मशहूर फिल्मी सितारे, नामचीन हस्तियां भी शांति सूकून की तलाश में उत्तराखंड आते रहते हैं। बात फिल्मी सितारों की करें तो बात चाहे शूटिंग की हों या फुर्सत के पल बिताने की वालीवुड के मशहूर फिल्मी सितारों का आए दिन उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में आना-जाना लगा रहता है। इसी कड़ी में इस बार बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन फिल्मों की चकाचौंध से दूर प्रकृति की गोद में सुकून के पल बिताने उत्तराखण्ड पहुंचे हैं।

आपको बता दें ऋतिक रोशन हाल ही में उत्तराखंड की पहाड़ियों में ट्रैकिंग करते नजर आए, जहां से उन्होंने अपनी यात्रा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। हरियाली से ढकी पहाड़ियां, ऊबड़-खाबड़ पगडंडियां और शांत माहौल उनकी तस्वीरों में साफ झलक रहा है। हालांकि यह उनका निजी दौरा है, बताया गया है कि वह देहरादून पहुंचे हैं, जहां उन्होंने शहर से 15 किमी दूर स्थित संतला देवी मंदिर के दर्शन भी किए, जिसके लिए 2 किमी की ट्रेकिंग करनी पड़ती है।
यह भी पढ़ें- Video: उत्तराखंड की हसीन वादियों का लुफ्त उठा रही हैं शिल्पा शेट्टी मसूरी की जलेबी भा गई शिल्पा को

सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर, कैप्शन में लिखा लव यू उत्तराखण्ड Hrithik Roshan Uttarakhand trekking 

बताते चलें कि सोशल मीडिया में बेहद एक्टिव रहने वाले मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन ने बीते 18 दिसंबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की है। तस्वीरों में ऋतिक रोशन पूरी ट्रैकिंग किट में दिखाई दे रहे हैं। हाथों में ट्रैकिंग स्टिक, पैरों में मजबूत स्पोर्ट्स शूज़, जींस-शर्ट और जैकेट के साथ कंधों पर बैकपैक—उनका यह लुक फिटनेस और एडवेंचर के प्रति उनके जुनून को दर्शाता है। पहाड़ों की ओर देखते हुए उनकी एक तस्वीर में चेहरे पर हल्की थकान के बावजूद सुकून और संतोष साफ नजर आता है, जो प्रकृति के साथ बिताए गए समय की गहराई को बयां करता है।

आपको बता दें कि इन तस्वीरों के साथ ऋतिक रोशन ने जो कैप्शन लिखा, उसने फैंस को खासा प्रभावित किया। उन्होंने लिखा कि “ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर चलने से मेरे दिल को अजीब-सी खुशी मिलती है. चलो, फिर से उसी राह पर लौटें, जो जमीन मेरे पैरों के नीचे होनी चाहिए थी.” कैप्शन के साथ उन्होंने “उत्तराखंड लव यू” हैशटैग भी जोड़ा, जिससे पहाड़ी राज्य के प्रति उनका लगाव साफ झलकता है।

तस्वीर में पहाड़ों की ऊंचाइयां और चारों तरफ हरियाली का ये प्राकृतिक दृश्य बहुत ही मनमोहक लग लग रहा है. ऋतिक की यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। फैंस ने न सिर्फ उनकी फिटनेस और ट्रैकिंग लुक की तारीफ की, बल्कि उत्तराखंड की प्राकृतिक खूबसूरती को भी सराहा। कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में उनकी फिल्म कोई मिल गया के किरदार ‘जादू’ को याद करते हुए ‘जादू मिला क्या?’ जैसी टिप्पणियां भी कीं है , जिससे पोस्ट पर हल्का-फुल्का हास्य भी देखने को मिला।
यह भी पढ़ें- नैनीताल में दो पत्ती फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंची अभिनेत्री काजोल और कृति सेनन …..

ऋतिक रोशन ने की है क‌ई हिट फिल्में, OTT पर भी करने जा रहे हैं डेब्यू Hrithik Roshan in uttarakhand

कामकाज की बात करें तो ऋतिक रोशन ने ‘कहो ना प्यार है’, ‘कोई मिल गया’, ‘जोधा अकबर’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’, ‘कृष’, और ‘कृष 3’ जैसी कई हिट फिल्में की हैं। ऋतिक रोशन हाल ही में यशराज फिल्म्स की एक्शन थ्रिलर वॉर 2 में नजर आए थे। इसके अलावा वह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी नई भूमिका में कदम रखने जा रहे हैं।

अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी होम प्रोडक्शन कंपनी HRX Films के बैनर तले अमेज़न प्राइम वीडियो की वेब सीरीज स्टॉर्म के जरिए ओटीटी स्पेस में बतौर निर्माता डेब्यू करने वाले हैं। इस प्रोजेक्ट का निर्देशन अजीतपाल सिंह कर रहे हैं और इसमें पार्वती थिरुवोथु, अलाया एफ, सृष्टि श्रीवास्तव, र्रामा शर्मा और सबा आज़ाद अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। इसके साथ ही ऋतिक रोशन को लेकर कृष 4 को लेकर भी चर्चाएं जारी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को यशराज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर सकते हैं, हालांकि इस पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें- Hrithik Roshan Dehradun Uttarakhand:: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन पहुंचे देहरादून

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top