UTTARAKHAND NEWS देहरादून
MS Dhoni uttarakhand: मसूरी की हसीन वादियों में पहुंचे क्रिकेटर महेंद्र धोनी, फैंस ने जमकर ली सेल्फी
1 min read
MS Dhoni Uttarakhand: मसूरी की वादियों में पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, प्रशंसकों की लगी भीड़, जमकर खिंचवाई फोटो…
MS Dhoni Uttarakhand: Cricketer Mahendra Dhoni reached Mussoorie dehradun Dhoni uttarakhand visit breaking news today: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बीते दिन पहाड़ों की रानी मसूरी पहुँचे। जैसे ही इस बात की जानकारी लोगों को मिली तो वह महेंद्र सिंह धोनी को मिलने के लिए भारी संख्या में एकत्रित हुए। इस दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ जमकर फोटो खिंचवाई। बताते चलें महेंद्र सिंह धोनी अपनी सादगी और शांत स्वभाव के लिए भी जाने जाते हैं ,जिनका मसूरी से विशेष लगाव रहा है और वो अक्सर मसूरी आते रहते हैं।
यह भी पढ़े :BJP new state president: विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने 4 राज्यों में बदले प्रदेश अध्यक्ष
बता दें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बीते शनिवार को राजधानी देहरादून के पहाड़ों की रानी मसूरी पहुंचे। इस दौरान धोनी के लालटिब्बा क्षेत्र स्थित एक होटल में पहुंचने की सूचना मिलते ही उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड पड़ी, जिन्होंने धोनी के साथ खूब तस्वीरें खिंचवाई। बताते चले महेंद्र सिंह धोनी मसूरी स्थित एक स्कूल के समर कैंप प्रोग्राम में अपनी बेटी जीवा का प्रवेश करवाने आए थे। बताया जा रहा है महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा मसूरी एक महीने के समर कैंप में भाग लेने आई हुई है। धोनी अपनी बेटी से मिलने ही मसूरी पहुंचे थे।
मसूरी से धोनी का गहरा लगाव ( MS Dhoni Uttarakhand news)
बताते चले महेंद्र सिंह धोनी का पहाड़ों की रानी मसूरी से बेहद पुराना और गहरा लगाव रहा है। इससे पहले भी वह कई बार यहां छुट्टियां बिताने आ चुके हैं। वर्ष 2020 में धोनी अपने पूरे परिवार के साथ सर्दियों और नए साल की छुट्टियां मनाने मसूरी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने यहां पर जमकर बर्फबारी का लुफ्त भी उठाया था। गौर हो महेंद्र सिंह धोनी का पैतृक गांव अल्मोड़ा जिले की जैती तहसील में स्थित ल्वाली गाँव है ,यहीं वजह है कि उन्हें जब भी उत्तराखंड आने का मौका मिलता है तो वह इस अवसर से कभी नहीं चूकते हैं।
