Connect with us
BJP new state president: Before the assembly election 2027, BJP changed state presidents in 4 states breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( assembly election 2027)

Home / Highlights / BJP new state president: विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने 4 राज्यों में बदले प्रदेश अध्यक्ष

Highlights देवभूमि दर्शन

BJP new state president: विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने 4 राज्यों में बदले प्रदेश अध्यक्ष

1 min read

assembly election 2027: BJP New State President BJP assembly election 2027 BJP Leadership Change भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, चार राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष; दिल्ली की कमान हर्ष मल्होत्रा के हाथ

BJP new state president: Before the assembly election 2027, BJP changed state presidents in 4 states breaking news today: कार्यकताओं एवं सदस्यों के आधार पर इस वक्त देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए गुरुवार को चार राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा कर दी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से जारी फैसले में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा में नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बदलाव को आगामी विधानसभा चुनावों और संगठन को नई ऊर्जा देने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े :Haldwani News Today: हल्द्वानी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्र ने खत्म कर दी अपनी जिंदगी

दिल्ली में बदला नेतृत्व (assembly election 2027 Delhi BJP President)

भाजपा ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को सौंपी है। अब तक यह जिम्मेदारी संभाल रहे वीरेंद्र सचदेवा की जगह पार्टी ने नए नेतृत्व पर भरोसा जताया है। हर्ष मल्होत्रा केंद्र सरकार में राज्यमंत्री के तौर पर भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। माना जा रहा है कि राजधानी में संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है।

पंजाब में चुनाव से पहले नया दांव (Punjab Assembly Election 2027 Punjab BJP President)

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने बड़ा सियासी संदेश देने की कोशिश की है। पार्टी ने केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वह बरनाला से दो बार विधायक रह चुके हैं और राज्य की राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले नेताओं में गिने जाते हैं। ढिल्लों का नाम लंबे समय से पंजाब भाजपा के प्रमुख चेहरों में शामिल रहा है। वे उद्योग जगत से भी जुड़े रहे हैं और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी नेताओं में माने जाते हैं। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि उनके अनुभव का लाभ 2027 के विधानसभा चुनाव में मिलेगा।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद ढिल्लों ने दावा किया कि भाजपा पंजाब में अगला चुनाव मजबूती से लड़ेगी और सरकार बनाने की दिशा में काम करेगी। उन्होंने राज्य की मौजूदा सरकार पर कानून व्यवस्था और वादों को लेकर सवाल भी उठाए।

हरियाणा और त्रिपुरा में भी बदलाव (tripura haryana BJP president BJP Organizational Change)

भाजपा ने हरियाणा में अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि त्रिपुरा की जिम्मेदारी अभिषेक देबराय को सौंपी गई है। पार्टी का यह कदम आने वाले चुनावी समीकरणों और क्षेत्रीय संगठन को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

यह भी पढ़े :Rahul Gandhi uttarakhand news: जून‌ में उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी विधानसभा चुनावों को देंगे धार

कांग्रेस और भाजपा के बीच बढ़ेगा सियासी मुकाबला (assembly election 2027 news Political Strategy)

भाजपा का यह संगठनात्मक फेरबदल ऐसे समय हुआ है जब कई राज्यों में राजनीतिक माहौल तेजी से बदल रहा है। दिल्ली और पंजाब जैसे राज्यों में विपक्ष लगातार भाजपा को घेरने की कोशिश कर रहा है। वहीं भाजपा संगठन के जरिए जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ और मजबूत करने में जुटी हुई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति केवल औपचारिक बदलाव नहीं, बल्कि आगामी चुनावी तैयारियों की शुरुआती रणनीति भी है। खासकर पंजाब में भाजपा नए समीकरणों के साथ अपनी मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश में दिखाई दे रही है।

संगठन में नई ऊर्जा भरने की कोशिश (BJP Leadership Update PM MODI BJP latest news)

भाजपा नेतृत्व लंबे समय से राज्यों में संगठन को नए सिरे से सक्रिय करने की दिशा में काम कर रहा है। पार्टी का फोकस ऐसे नेताओं को आगे लाने पर है जो संगठन और चुनाव दोनों स्तर पर प्रभावी भूमिका निभा सकें। इसी रणनीति के तहत अब चार राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा को अहम माना जा रहा है।

Continue Reading

More in Highlights

To Top