Connect with us
Nainital breaking news today: Betalghat Vishal Jalal Drowns While Crossing Kosi River to Watch Mock Drill
Image : social media ( Nainital Breaking News Today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand: नैनीताल बेतालघाट में मॉकड्रिल देखने जा रहे 19 वर्षीय युवक की कोसी नदी में डूबने से मौत

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Uttarakhand: नैनीताल बेतालघाट में मॉकड्रिल देखने जा रहे 19 वर्षीय युवक की कोसी नदी में डूबने से मौत

1 min read

Nainital Breaking News Today: बेतालघाट में मॉकड्रिल देखने जा रहे युवक की कोसी नदी में डूबने से मौत, SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

Nainital breaking news today| 19-Year-Old vishal jalal Drowns While Crossing Kosi River to Watch Mock Drill in Betalghat, SDRF Launches Rescue Operation|उत्तराखंड के नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लॉक से एक दुखद घटना सामने आ रही है। शहीद बलवंत सिंह भुजान-बर्धो मोटर मार्ग स्थित काली पहाड़ी के पास आयोजित आपदा मॉकड्रिल को देखने जा रहा एक युवक कोसी नदी के तेज बहाव में बह गया। मौके पर मौजूद एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: योगनगरी ऋषिकेश-हुबली एक्सप्रेस 13 और 16 जुलाई को रहेगी निरस्त

मॉकड्रिल देखने के दौरान हुआ हादसा (Mock Drill Accident)

गुरुवार को काली पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ और अन्य विभागों की संयुक्त आपदा मॉकड्रिल चल रही थी। राहत एवं बचाव कार्यों के प्रदर्शन के लिए मौके पर राहत शिविर और प्राथमिक उपचार केंद्र भी बनाया गया था। इसी दौरान बेतालघाट ब्लॉक के ग्राम सिमलखा निवासी 19 वर्षीय विशाल जलाल पुत्र आनंद सिंह मॉकड्रिल देखने के लिए घर से निकला।

कोसी नदी पार करते समय बह गया युवक (Kosi River Drowning Incident)

बताया जा रहा है कि विशाल कोसी नदी पार कर रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बहने लगा। स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर घटना की जानकारी दी। नदी में युवक को बहता देख मौके पर मौजूद एसडीआरएफ के जवान तुरंत हरकत में आए और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया।

800 मीटर दूर मिला युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित (SDRF Rescue Operation)

एसडीआरएफ की टीम ने करीब 800 मीटर नीचे नदी में तलाश अभियान चलाकर युवक को बाहर निकाला। उसे अचेत अवस्था में तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गरमपानी पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, पुलिस कर रही कार्रवाई (Police Investigation)

खैरना चौकी प्रभारी सतीश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक की मौत कोसी नदी में डूबने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: उत्तरकाशी के अंबेडकर छात्रावास में दो महीने से खराब भोजन खा रहे छात्र

पूरे क्षेत्र में पसरा मातम (Nainital Breaking News)

युवा की असमय मौत से सिमलखा गांव सहित पूरे बेतालघाट क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। जिस स्थान पर आपदा से निपटने के लिए मॉकड्रिल आयोजित की जा रही थी, वहीं एक वास्तविक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नदी पार करते समय विशेष सावधानी बरतने और बरसात के मौसम में जोखिम वाले रास्तों से बचने की अपील की है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top