Connect with us
Nainital district Bhimtal school holiday closed due to tiger attack threat till 27 april news
Image : सांकेतिक फोटो ( Nainital School holiday news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Nainital School holiday: भीमताल के इन क्षेत्रों में बाघ के आतंक के चलते 27 अप्रैल तक अवकाश

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Nainital School holiday: भीमताल के इन क्षेत्रों में बाघ के आतंक के चलते 27 अप्रैल तक अवकाश

1 min read

Nainital School holiday news:  नैनीताल जिले में बाघ का खतरा बढ़ा, बच्चों की सुरक्षा के लिए 27 अप्रैल तक स्कूल बंद Bhimtal school holiday due to tiger threat

Nainital district Bhimtal school holiday due to tiger threat : इस वक्त नैनीताल जिले से बड़ी खबर स्कूली बच्चों के लिए आ रही है जहां बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष और आदमखोर बाघ की सक्रियता की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने भीमताल ब्लॉक के कई गांवों में संचालित स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को 27 अप्रैल तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। यह फैसला उन क्षेत्रों में लगातार मिल रही वन्यजीव गतिविधियों और बच्चों के लिए संभावित खतरे को देखते हुए लिया गया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand school bus fare: उत्तराखंड स्कूल बस और वैन किराए के संबंध में स्पष्टीकरण

(Bhimtal Tiger attack school close)

प्रशासन के अनुसार, विकासखंड भीमताल के ज्योली और भदयूनी गांवों में मानव और वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं सामने आई हैं। साथ ही आसपास के कई गांवों — दोगड़ा, डोलमार, सूर्याजाला, मोरा, ज्योलीकोट, सूर्यागांव, गांजा, रानीबाग, दो गांव, आलूखेत, बल्यूटी, हैडी, सोनगोठ, काठगोदाम, बेल और नाईसेला — में भी बाघ या अन्य वन्यजीव की सक्रियता की आशंका जताई गई है।

(School Holiday Due To Tiger Threat Nainital district)

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन गांवों के बच्चे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचने के लिए अक्सर सुनसान रास्तों, पगडंडियों और वन क्षेत्रों से होकर गुजरते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए 25 अप्रैल (शनिवार) और 27 अप्रैल (सोमवार) को सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

(DM Order Nainital)

जिलाधिकारी ने यह आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत जारी किया है। आदेश के अनुसार यह अवकाश छात्रों, आंगनबाड़ी बच्चों और संबंधित विभाग के कर्मचारियों पर भी लागू रहेगा। हालांकि जनगणना कार्य में लगे अधिकारी और कर्मचारी अपना काम जारी रखेंगे।

(Nainital Safety Measures For Children)

मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि इस आदेश की जानकारी सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से अभिभावकों तक समय से पहुंचाई जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि इस अवधि में किसी भी बच्चे को स्कूल या केंद्र में न बुलाया जाए।

यह भी पढ़े :Mansi Raturi army pauri: पौड़ी गढ़वाल की मानसी रतूड़ी बनी लेफ्टिनेंट गांव से की है पढ़ाई

(Bhimtal Forest Department Alert)

प्रशासन ने वन विभाग, पुलिस विभाग और आपदा प्रबंधन टीम के साथ लगातार समन्वय बनाकर स्थिति की समीक्षा करने की बात कही है। जिलाधिकारी ने साफ निर्देश दिए हैं कि आदेश का सख्ती से पालन किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top