UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Nainital forest fire news: नैनीताल जंगल में लगी आग बुझाने गए वनकर्मी की गई जिंदगी
1 min read
Nainital forest fire news: आग बुझाने के दौरान हादसा, चली गई वन विभाग के दैनिक कर्मी की जिंदगी, परिजनों में मचा कोहराम
Nainital forest fire news: Forest worker anand ram died while trying to extinguish the fire in Nainital forest fire news today uttarakhand live update: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में गर्मी पड़ने के साथ ही वनाग्नि की घटनाएं भी तेजी से बढ़ने लगी है। ऐसी ही कुछ दुखद खबर नैनीताल जिले से सामने आ रही है ,जहां पर बिडला चुंगी क्षेत्र में लगी आग को बुझाने के दौरान एक वन विभाग के दैनिक वेतनभोगी कर्मी की पहाड़ी से पैर फिसलकर नीचे गिरने से जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है ,वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
यह भी पढ़े :Nainital School holiday: भीमताल के इन क्षेत्रों में बाघ के आतंक के चलते 27 अप्रैल तक अवकाश
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के बिडला चुंगी के सात नम्बर निवासी 56 वर्षीय आनंद राम वन विभाग के एक दैनिक वेतनभोगी के कर्मी के रूप में कार्यरत थे। दरअसल बीते शुक्रवार को उन्हें चुंगी के पास आग लगने की सूचना मिली।
आग बुझाने के दौरान हादसा (Nainital forest fire news)
सूचना मिलते ही आग बुझाने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर घटनास्थल पहुंची, जहां पर आनंद राम आग बुझाने के दौरान पहाड़ी ढलान पर काम करते समय अचानक से फिसलकर नीचे गिर गए जिसके कारण उनके सिर पर गंभीर चोट आई। बताया जा रहा है कि उस समय आनंद राम के पास आवश्यक सुरक्षा उपकरण फायर सूट और हेलमेट उपलब्ध नहीं थे।
डॉक्टर ने आनंद राम को किया मृत घोषित ( nainital news today)
घटना में घायल हुए आनंद राम की स्थिति बेहद नाजुक हो गई थी, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से 108 के जरिए बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़े :Almora kemu bus accident today: अल्मोड़ा दोपाखी के पास पैराफिट से टकराईं केमू बस
ग्रामीणों ने किया हंगामा, आग बुझाने के लिए बिना सुरक्षा उपकरणों के भेजे जा रहे वन विभाग के कर्मी
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि आग बुझाने के लिए लगे कर्मियों को बुनियादी सुरक्षा उपकरण तक उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं, जिसके चलते आज आनंद राम के साथ बड़ी अनहोनी हुई है। इसके साथ ही अस्पताल पहुंचने पर स्थानीय सभासदों और लोगों ने वन विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जमकर नारेबाजी की। उन्होंने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
