Connect with us
Nainital haridwar school timing change: haldwani ramnagar roorkee haridwar uttarakhand school timing change big breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand school timing change)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Nainital haridwar school timing change: नैनीताल हरिद्वार में बदला स्कूल खुलने का समय

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Nainital haridwar school timing change: नैनीताल हरिद्वार में बदला स्कूल खुलने का समय

1 min read

Uttarakhand school timing change  : गर्मी को देखते हुए नैनीताल और हरिद्वार जिले में बदला स्कूलों का समय, अब नए टाइम पर खुलेंगे स्कूल, DM ने जारी किए आदेश

Nainital haridwar school timing change: haldwani ramnagar roorkee haridwar uttarakhand school timing change big breaking news today: उत्तराखंड में चिलचिलाती गर्मी को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार और नैनीताल जिले में सभी सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों के खुलने तथा बंद होने का समय बदल दिया गया है। बताते चले हरिद्वार के डीएम मयूर दीक्षित ने हीट वेव से बच्चों की सुरक्षा के लिए 27 अप्रैल 2026 से 26 मई 2026 तक विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया है।

यह भी पढ़े :Nainital School holiday: भीमताल के इन क्षेत्रों में बाघ के आतंक के चलते 27 अप्रैल तक अवकाश

बता दें हरिद्वार जिले में प्री प्राइमरी से कक्षा 5 तक विद्यालय का समय प्रातः 7:30 से 12:00 तक और कक्षा 6 से 12 तक के छात्र छात्राओं के लिए 7:30 बजे से 12:30 तक कक्षाएं संचालित होने की बात कही है। डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया है, कि सभी विद्यालयों में व्यवस्था सुनिश्चित रखें और सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य छात्र छात्राओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखें। बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से नियमित अंतराल पर वाटर बेल बजाई जाए ताकि बच्चे समय-समय पर पानी पीकर खुद को डिहाइड्रेशन से बचा सके।

नैनीताल मे स्कूलो के समय मे हुआ बदलाव ( nainital haridwar school news) 

बताते चले नैनीताल जिले के हल्द्वानी भीमताल में भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया है। जिसके तहत स्कूल खुलने का समय सुबह 7:45 से दोपहर 2:05 बजे तक निर्धारित था। लेकिन मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जयसवाल ने नए आदेश में स्कूलों के समय में बदलाव किया है।

बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए स्कूलों के समय में किया जा रहा बदलाव ( nainital school news today)

बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए हल्द्वानी रामनगर और कोटाबाग के स्कूलों का खुलने व बंद होने का समय सुबह 7:00 से दोपहर 1:00 तक कर दिया गया है। बताते चले यह समय 15 मई तक प्रभावी रहेगा। इसके साथ ही स्कूलों में प्रार्थना सभा का समय भी बदलकर 6:45 बजे कर दिया गया है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर निर्देशों का पालन करने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़े :UP board result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट के डर से छात्रा ने खत्म कर दी जिंदगी पर हुई फर्स्ट डिवीजन से पास

पूर्व जिला मंत्री प्राथमिक शिक्षक संगठन ने जाने क्या कहा (Uttarakhand school timing change) 

दूसरी ओर पूर्व जिला मंत्री प्राथमिक शिक्षक संगठन ने नए नियम में कक्षा 1 से 12 तक के बच्चों के लिए एक ही समय निर्धारित करने को गलत बताया है। उनका कहना है कि भीषण गर्मी मे स्कूल का समय कम से कम एक घंटा कम होना चाहिए। 1 से पांचवी कक्षा तक के बच्चों की छुट्टी दोपहर 12:00 तक करने की मांग की गई है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top