Connect with us
Nainital news live: Deceived Deeksha by posing as a Hindu, then murdered her in Nainital court gave life imprisonment uttarakhand breaking update
Image : social media ( Nainital news live)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Nainital news live: हिंदू बनकर दीक्षा को दिया झांसा, फिर नैनीताल में कर दी हत्या, अब मिली सजा

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Nainital news live: हिंदू बनकर दीक्षा को दिया झांसा, फिर नैनीताल में कर दी हत्या, अब मिली सजा

1 min read

Nainital news live  : हिंदू बनकर दीक्षा को प्रेम जाल में फंसाया , फिर जन्मदिन के बहाने नैनीताल घूमाने लाये प्रेमी इमरान ने करी ह्त्या, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा..

Nainital news live: Deceived Deeksha by posing as a Hindu, then murdered her in Nainital court gave life imprisonment uttarakhand breaking update  :उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल में हुए दीक्षा मिश्रा हत्याकांड मामले में जिला अदालत ने उसके कथित प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। गौर हो इमरान ने पहचान बदलकर दिल्ली एनसीआर में दीक्षा के साथ दोस्ती कर उसे अपने प्रेम जाल में फसाया था और उसे नैनीताल घूमाने के बहाने मौत के घाट उतार दिया था। इस हत्याकांड में महिला की बेटी की गवाही अहम साबित हुई है जिसके कारण आरोपी को आजीवन कारावास की सजा मिल पाई है।

यह भी पढ़े :Pithoragarh News: प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर दो युवतियों की ह्त्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप……

बता दें मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इटावा की रहने वाली दीक्षा मिश्रा ग्रेटर नोएडा में रहती थी जो रियल स्टेट कारोबार से जुड़ी हुई थी। दीक्षा पति से अलग अपने निजी फ्लैट में बच्ची और मां के साथ रहती थी। तभी इस दौरान एक युवक ने अपनी असल पहचान छुपाकर दीक्षा से दोस्ती की। दोस्ती करने के दौरान युवक ने अपना नाम ऋषभ तिवारी बताया और 6 महीने के भीतर वह दीक्षा और उसके परिवार से अच्छी तरह घुल मिल गया।

जन्मदिन मनाने के बहाने दीक्षा की बेरहमी से हत्या ( nainital crime news )

14 अगस्त 2021 को ऋषभ दीक्षा को जन्मदिन मनाने के बहाने उसकी सहेली श्वेता शर्मा और अलमास के साथ नोएडा से नैनीताल लाया। नैनीताल पहुंचने पर उसने मल्लीताल होटल में दो कमरे लिए जहां पर एक कमरे में श्वेता और अलमास थे ,जबकि दूसरे कमरे में दीक्षा और अभियुक्त ठहरा था। 16 अगस्त की सुबह जब दीक्षा का फोन नहीं उठा और ऋषभ का फोन स्विच ऑफ मिला तो श्वेता और अलमास उनके कमरे में पहुंचे। कमरे में पहुंचते ही दोनों के होश उड़ गए क्योंकि दीक्षा का शव नग्न अवस्था में बिस्तर में पड़ा हुआ था जबकि ऋषभ मौके से फरार था। जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को मिली तो वह तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे इसके बाद उन्होंने दीक्षा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम में मौत की वजह गला दबाने से दम घुटना सामने आया जबकि चेहरा सूजा हुआ और जीभ का दांतों के बीच दबा होना पाया गया। जांच के दौरान होटल के सीसीटीवी फुटेज में ऋषभ अटैची लेकर भागता हुआ दिखाई दिया।

कोर्ट ने दिए आर्थिक सहायता के निर्देश

बताते चले नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत जोशी की अदालत ने 24 फरवरी 2026 को अभियुक्त को दोषी मानते हुए शुक्रवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामले में जिला शासकीय अधिवक्ता सुशील कुमार शर्मा ने पैरवी की जिसके तहत अदालत ने उत्तराखंड अपराध से पीड़ित सहायता योजना 2013 के तहत मृतका की माता और पुत्री को आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को दिए हैं।

गाजियाबाद में हुई थी आरोपी की गिरफ्तारी, दीक्षा को मौत के घाट उतारने के बाद चली शातिर चाल

नैनीताल पुलिस ने आरोपी को गाजियाबाद के सिंक रोड बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया था जिसमें आरोपी की असल पहचान भी सामने आई। आरोपी का असली नाम इमरान पुत्र इत्वेजामू अद्धीन निवासी मकान संख्या 220 पटेल नगर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। आरोपी से मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ मामले मे अभियोजन पक्ष ने 17 गवाह पेश किया फॉरेंसिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी न्यायालय में रखें। मृतका दीक्षा की बेटी ने कोर्ट में गवाही दी की घटना के बाद इमरान उनके ग्रेटर नोएडा स्थित फ्लैट पर पहुंचा था, जहां पर उसने कहा की दीक्षा ऑफिस चली गई है और अपने मोबाइल का पासवर्ड भूल गई है। उसने लड़की से पासवर्ड पूछा और कुछ कागजात ले गया। आरोपी पहले भी कई बार फ्लैट पर आ चुका था जो पैसों को लेकर अक्सर दीक्षा से झगड़ा किया करता था। जांच पड़ताल में पता चला कि इमरान काफी कर्ज में था।

इमरान’ बना ‘ऋषभ तिवारी हिंदू रीति-रिवाजों का करता था ढोंग

इमरान ने अपने फेसबुक पर भी ‘ऋषभ तिवारी’ के नाम से प्रोफाइल बना रखी थी। जब उसकी मुलाकात दीक्षा के परिवार के साथ हुई तो उसने अपना नाम ऋषभ ही बताया और हिंदू रीति-रिवाजों का ढोंग किया। इतना ही नही बल्कि जल्द ही दीक्षा के साथ नोएडा के शाहबेरी स्थित फ्लैट में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगा था। हालांकि, लिव-इन के दौरान दीक्षा को उसकी असलियत का पता चल चुका था। दीक्षा के शरीर पर ‘इमरान’ नाम का टैटू भी मिला जिससे यह तो स्पष्ट था कि उसे इमरान की पहचान का पता चल चुका था फिर भी वो उसके साथ रह रही थी। इमरान के पिता गाजियाबाद में कबाड़ का बड़ा व्यवसाय करते थे जो अपने बेटे की बेईमानी और गलत आदतों से तंग आ चुके थे। इमरान ने परिवार की रेंज रोवर कार और फ्लैट तक बेच दिया था जिससे उन्हें करोड़ों का नुकसान पहुंचाया था।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top