Connect with us
Pithoragarh news today: Pithoragarh swimming pool accident girish ram of berinag died after marriage wedding.
Image : social media ( Pithoragarh news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Pithoragarh news today: पिथौरागढ़ स्विमिंग पूल में हादसा शादी के 8 दिन बाद ही युवक की गई जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

Pithoragarh news today: पिथौरागढ़ स्विमिंग पूल में हादसा शादी के 8 दिन बाद ही युवक की गई जिंदगी

1 min read

Pithoragarh news today: शादी के 8 दिन बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, स्विमिंग पूल में दोस्तों के साथ पहुंचा था नहाने

Pithoragarh news today: Pithoragarh swimming pool accident girish ram of berinag died after marriage wedding. Uttarakhand news live today: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर शादी के महज 8 दिन बाद एक युवक की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है युवक स्विमिंग पूल में अपने दो अन्य दोस्तों के साथ नहाने पहुंचा था जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand gram pradhan: हरिद्वार फर्जी प्रमाण पत्र बनी ग्राम प्रधान अब चली गई कुर्सी

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग तहसील मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर चौकाड़ी निवासी 31 वर्षीय गिरीश राम पुत्र स्वर्गीय गोपाल राम वर्तमान में ऐंचोली मे रहता था। बीते दिन गिरीश अपने दोस्त हुडेती निवासी प्रदीप कुमार और गणाई गंगोली निवासी ITBP जवान अमित कोहली के साथ अड़किनी के बुडलगांव में बने स्विमिंग पूल में नहाने गया था।

दोस्तों को लगा गिरीश लगा रहा है गोता ( pithoragarh live news)

तीनों दोस्त जब नहा रहे थे तो गिरीश काफी देर तक स्विमिंग पूल से बाहर नहीं निकला। गिरीश एक अच्छा तैराक था ऐसे में उसके साथियों को लगा कि गिरीश गोता लगा रहा है। हालांकि काफी देर तक जब गिरीश पूल से बाहर नही निकला तो साथियों ने डुबकी लगाकर गिरीश को बाहर निकाला। इस दौरान गिरीश बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। जिसके बाद गिरीश के दोस्त उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शादी के 8 दिन बाद पति की मौत, नव विवाहिता की मांग हुई सूनी ( pithoragarh news today)

बताते चलें गिरीश का विवाह 7 जुलाई को पिथौरागढ़ के इग्यारदेवी से हुआ था। अभी पत्नी के हाथों की ठीक से मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि शादी के महज 8 दिन बाद उसका सुहाग उजड़ गया। गिरीश जब दोस्तों के साथ घर से गया तो जल्दी घर लौटने की बात कहकर निकला था। लेकिन गिरीश इस बात से अनजान था कि शायद अब वो कभी भी घर वापस नहीं लौटने वाला है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand News: रुद्रपुर के स्कूल में चलती क्लास में छत से गिरा पंखा, दो छात्र घायल

परिजनों को लगा झटका ( pithoragarh breaking news today)

गिरीश की पत्नी गिरीश का घर लौटने का इंतजार करती रही लेकिन देर शाम को उसके पति की मौत की सूचना मिली जिसे सुनते ही वह बेसुध हो गई। मृतक के दादा वरिष्ठ कांग्रेस नेता शेर राम पिथौरागढ़ पहुंचे जिन्होंने बताया कि उनका नाती गिरीश एक अच्छा तैराक था उसके डूबकर मरने का कोई सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने इस पूरे मामले पर पुलिस प्रशासन को अच्छे से जांच पड़ताल करने की बात कहीं है। बताते चलें मृतक टैक्सी चालक था जिसके पिता गोपाल का पहले ही निधन हो चुका है। गिरीश की मौत के बाद से उसके परिजन गहरे सदमें हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top