Connect with us
Uttarakhand Board Exam 2027: uk Board revises syllabus; Sanskrit now mandatory for Class 12th board ubse uttarakhand latest news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand Board Exam 2027)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand board exam 2027: उत्तराखण्ड बोर्ड ने बदला सैलेबस, अब 12वीं में संस्कृत भी अनिवार्य

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand board exam 2027: उत्तराखण्ड बोर्ड ने बदला सैलेबस, अब 12वीं में संस्कृत भी अनिवार्य

1 min read

Uttarakhand news today uttarakhand board news today uttarakhand board exam 2027 uttarakhand breaking news today उत्तराखंड बोर्ड का बड़ा फैसला: अब गणित-विज्ञान के छात्र भी पढ़ेंगे संस्कृत, 2027 बोर्ड परीक्षा के लिए नई व्यवस्था लागू

Uttarakhand Board Exam 2027: uk Board revises syllabus; Sanskrit now mandatory for Class 12th board ubse uttarakhand latest news today: उत्तराखंड में संस्कृत भाषा के संरक्षण और उसके व्यापक प्रचार-प्रसार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अब विज्ञान और गणित वर्ग के विद्यार्थियों को भी संस्कृत का अध्ययन करना होगा। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने कक्षा 12 के हिंदी भाषा पाठ्यक्रम में शामिल अनिवार्य संस्कृत भाग के लिए ‘निर्झरा-2’ पुस्तक को लागू करने का निर्णय लिया है। परिषद ने स्पष्ट कर दिया है कि वर्ष 2027 की इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में हिंदी विषय के अनिवार्य संस्कृत खंड से जुड़े प्रश्न इसी पुस्तक से पूछे जाएंगे।

यह भी पढ़े :उत्तराखंड में एलटी शिक्षकों को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 3100 से ज्यादा शिक्षकों के प्रमोशन का रास्ता खुला

2027 बोर्ड परीक्षा के लिए नई व्यवस्था लागू (UBSE Board Exam 2027)

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद कुमार ढौंडियाल ने इस संबंध में प्रदेश के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि वे अपने-अपने जनपदों के सभी इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को नई व्यवस्था से अवगत कराते हुए समयबद्ध तरीके से इसे लागू कराएं। परिषद का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी विद्यालय नए पाठ्यक्रम के अनुसार शिक्षण कार्य शुरू करें, ताकि विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

निर्झरा-2′ होगी अनिवार्य पाठ्यपुस्तक (uttarakhand board exam Sanskrit Education)

परिषद के अनुसार, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), देहरादून द्वारा इंटरमीडिएट स्तर के लिए हिंदी भाषा एवं कृषि हिंदी विषय के अनिवार्य संस्कृत भाग हेतु ‘निर्झरा-1’ और ‘निर्झरा-2’ नामक दो पाठ्यपुस्तकें तैयार की गई हैं। ‘निर्झरा-1’ का उपयोग वर्ष 2025-26 से कक्षा 11 में किया जा रहा है, जबकि वर्तमान शैक्षिक सत्र से कक्षा 12 में ‘निर्झरा-2’ को अनिवार्य रूप से लागू कर दिया गया है। अब विद्यालयों में इसी पुस्तक के आधार पर विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा।

कृषि हिंदी विषय के लिए भी जारी हुए निर्देश (uttarakhand board exam 2027 Education Update)

विद्यालयी शिक्षा परिषद ने यह भी स्पष्ट किया है कि कृषि हिंदी विषय के विद्यार्थियों के लिए वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा में अनिवार्य संस्कृत भाग के प्रश्न ‘निर्झरा-1’ और ‘निर्झरा-2’ दोनों पुस्तकों से पूछे जाएंगे। वहीं सामान्य हिंदी भाषा विषय के विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य संस्कृत खंड के प्रश्न केवल ‘निर्झरा-2’ पर आधारित होंगे।

यह भी पढ़े :Kashipur News Today: काशीपुर खाली प्लाट के पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की गई जिंदगी

संस्कृत को नई पीढ़ी से जोड़ने की पहल (uttarakhand School news today Education)

राज्य सरकार और शिक्षा विभाग लंबे समय से संस्कृत भाषा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में अब विज्ञान और गणित जैसे विषयों का अध्ययन करने वाले छात्र भी संस्कृत से जुड़ सकेंगे। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इससे विद्यार्थियों में भारतीय ज्ञान परंपरा और भाषा के प्रति समझ विकसित होगी।

विद्यालयों को समय रहते तैयारी के निर्देश (UK board exam 2027 Academic Session)

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने सभी इंटर कॉलेजों को निर्देश दिया है कि वर्तमान शैक्षिक सत्र से ही नई व्यवस्था के अनुरूप पठन-पाठन शुरू किया जाए। साथ ही शिक्षकों और विद्यार्थियों को नए पाठ्यक्रम की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा में किसी प्रकार की असुविधा न हो। नई व्यवस्था के साथ उत्तराखंड में संस्कृत शिक्षा को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे न केवल विद्यार्थियों को भारतीय भाषाई विरासत से जुड़ने का अवसर मिलेगा, बल्कि विद्यालयों में संस्कृत अध्ययन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top