Connect with us
Nainital News live today new year celebration with girlfriend uttarakhand breaking news
Image : social media ( Nainital News live today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Nainital news live: पत्नी को छोड़ नए साल पर गर्लफ्रेंड के साथ नैनीताल गया घूमने हुआ हंगामा

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Nainital news live: पत्नी को छोड़ नए साल पर गर्लफ्रेंड के साथ नैनीताल गया घूमने हुआ हंगामा

1 min read

Nainital News live today: पत्नी को छोड़ नया साल मनाने गर्लफ्रेंड के साथ नैनीताल घूमने निकला युवक, पीछे से पत्नी पहुंची नैनीताल जमकर किया हंगामा..

Nainital News live today new year celebration with girlfriend uttarakhand breaking news: सरोवर नगरी नैनीताल में देशभर के विभिन्न राज्यों के लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए अपने दोस्तों, परिवार के लोगो के साथ भारी संख्या मे पहुंचते हैं। ताकि नए साल का जश्न उनके जीवन के लिए यादगार पल बनकर रहे। हालांकि इस बीच नैनीताल जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है ,जहां पर नए साल का जश्न मनाने के लिए युवक अपनी पत्नी को घर पर छोड़कर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नैनीताल घूमने निकल गया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand latest News : देहरादून में जूस वाले ने की बेहद शर्मनाक हरकत हुआ गिरफ्तार

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के निवासी अभिषेक की शादी करीब 11 साल पहले प्रीति शर्मा से हुई थी। दरअसल अभिषेक और प्रीति की एक 6 साल की बेटी भी है। प्रीति यूपी के ही सरकारी स्कूल में टीचर है जिसे बीते चार दिन पहले पता चला कि उसका पति गर्लफ्रेंड के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए नैनीताल पहुंचा है। यह बात सुनकर प्रीति आग बबूला हो गई और वह युवक का पीछा करते हुए नैनीताल पहुंच गई।

पत्नी ने कार के शीशे पर फेंका पत्थर

बीते 30 दिसंबर को प्रीति ने नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र स्थित डांठ चौराहे पर अपने पति की कार देखी और उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन अभिषेक ने कार नहीं रोकी तथा वह प्रीति को बोनट पर घसीटता हुआ ले गया। इस दौरान लोगों की भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठा हो गई जिन्होंने मिलकर कार को रुकवाया। तभी भीड़ का फायदा उठाते हुए युवक की गर्लफ्रेंड कार से उतरकर भाग गई। प्रीति ने गुस्से मे आकर कार के बैक शीशे पर पत्थर से हमला किया जिससे कार का शीशा टूट गया।

युवक की अपनी ही ऑफिस की लड़की से चल रहा चक्कर

प्रीति ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका अफेयर ऑफिस की ही एक लड़की से चल रहा है। प्रीति ने दावा किया है कि वह पहले भी कई बार दोनों को साथ पकड़ चुकी है। प्रीति ने पुलिस प्रशासन के पास शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि उस महिला का सामने लाया जाए जो उसके पति के साथ थी। प्रीति का कहना है कि उन दोनों के बीच पहले से तलाक से जुड़ा मामला कोर्ट मे चल रहा है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top