UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Nainital news today: नैनीताल होमस्टे में चोरी करने घुसा युवक, बोतल देखी तो पीकर लुढ़क गया वहीं
1 min read
Nainital news today: A young man entered a homestay to steal, saw a bottle, drank it and rolled over there: नैनीताल में अजीबो-गरीब घटना: चोरी करने घुसा युवक, शराब पीकर होमस्टे में ही सो गया
Nainital news today: A young man entered a homestay to steal, saw a bottle, drank it and rolled over there: उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले से एक ऐसी हैरतअंगेज खबर सामने आई है जिसे देखकर तो यही कहा जा सकता है कि शराब की लत सूरत और सीरत दोनों बिगाड़ देती है। दरअसल यहां चोरी की नीयत से घुसा एक युवक खुद ही मुसीबत में फंस गया। रात के अंधेरे में होमस्टे के भीतर दाखिल हुआ युवक चोरी तो नहीं कर सका, लेकिन वहां मिली शराब पीकर इतना नशे में हो गया कि उसी कमरे में सो गया। सुबह जब मकान मालिक पहुंचे तो अंदर सोए अनजान व्यक्ति को देखकर हैरान रह गए। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
यह अजीबोगरीब घटना अयारपाटा क्षेत्र की बताई जा रही है। यहां निवासी प्रदीप बोरा अपने घर के पास ही एक होमस्टे संचालित करते हैं। सोमवार रात रोज की तरह वह होमस्टे बंद कर अपने घर चले गए थे और उस समय वहां कोई कर्मचारी भी मौजूद नहीं था। इसी बीच देर रात करीब साढ़े बारह बजे एक युवक चोरी के इरादे से परिसर में दाखिल हो गया।
बताया जा रहा है कि युवक ने होमस्टे के कई कमरों को खंगाला, लेकिन उसे कोई कीमती सामान नहीं मिला। तलाश करते हुए वह किचन तक पहुंच गया, जहां उसे शराब की बोतल दिखाई दी। इसके बाद उसका इरादा बदल गया। उसने वहीं बैठकर पूरी बोतल पी ली। अधिक नशा होने के कारण वह वहीं सो गया और पूरी रात उसी हालत में पड़ा रहा।
सुबह जब होमस्टे संचालक वहां पहुंचे तो मुख्य दरवाजा खुला देख उन्हें शक हुआ। अंदर जाने पर एक अनजान युवक को सोते देख वे हैरान रह गए। उसे जगाने की कोशिश की गई तो वह नशे में गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद आसपास के लोगों को बुलाया गया और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने कब्जे में ले लिया। पूछताछ के दौरान उसके परिजन भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि युवक नशे की लत का शिकार है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान स्ट्रॉबेरी लॉज निवासी राकेश कुमार के रूप में हुई है। मामले में पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए उसे नशामुक्ति केंद्र भेज दिया गया है।
यह घटना शहर में चर्चा का विषय बन गई है। जहां एक ओर चोरी की कोशिश नाकाम रही, वहीं नशे की लत ने युवक को ऐसी स्थिति में पहुंचा दिया कि वह खुद ही कानून के शिकंजे में आ गया।
यह भी पढ़ें- Pithoragarh news today: SBI मुनस्यारी में चोरों का धावा, छत तोड़कर घुसे बैंक के भीतर
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
