UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Nainital news today: नैनीताल वनकर्मी का शव गधेरे से बरामद, 5 अप्रैल से था लापता
1 min read
Nainital news today : संदिग्ध परिस्थितियों में गधेरे में मिला संविदा वनकर्मी का शव, परिजनों में मचा कोहराम
Nainital news today: forest worker dayal Singh body found from kilbari gadhera, missing since April 5 uttarakhand breaking update : उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर पिछले 5 दिनों से लापता चल रहे संविदा वनकर्मी का शव गधेरे में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है ,वही मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
यह भी पढ़े :Seema Haidar case uttarakhand: हरिद्वार जालसाज बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, फर्जी कागज बरामद
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के नयना देवी बर्ड रिजर्व के अंतर्गत किलबरी क्षेत्र स्थित सौड निवासी दयाल सिंह किलबरी 54 गेस्ट हाउस में संविदा वनकर्मी के चौकीदार के पद पर तैनात थे। बीते 5 अप्रैल की सुबह दयाल सिंह बिना बताए गेस्ट हाउस से कहीं चले गए थे। दयाल सिंह दोपहर तक जब वापस नहीं लौटे तो अन्य कर्मियों ने उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
परिजनों ने बताया घर नहीं पहुंचे दयाल सिंह (Nainital news today: forest worker dayal Singh body found)
सूचना मिलते ही मौके पर विभागीय टीम ने दयाल सिंह को आसपास काफी खोजा लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। अगले दिन जब दयाल के घर में फोन किया गया तो परिजनों ने बताया की दयाल घर नही पहुँचे है।
दयाल सिंह का गधेरे से शव बरामद (Nainital news today)
वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की की ओर से कोतवाली में शिकायती पत्र देकर दयाल सिंह की खोजबीन करने की मांग की गई ,जिसके बाद बीते गुरुवार 9 अप्रैल को गधेरे में दयाल का शव बरामद हुआ। पुलिस प्रशासन ने बताया की मृतक के शव के पास से कंबल भी बरामद हुआ है ।
