Connect with us
Seema Haidar case Uttarakhand: Haridwar fraudster, Bangladeshi woman Sahela Begum, arrested breaking news today
Image : social media ( Seema Haidar case Uttarakhand)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Seema Haidar case uttarakhand: हरिद्वार जालसाज बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, फर्जी कागज बरामद

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Seema Haidar case uttarakhand: हरिद्वार जालसाज बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, फर्जी कागज बरामद

1 min read

Seema Haidar case Uttarakhand  : उत्तराखंड में सीमा हैदर जैसा मामला, प्यार के लिए फर्जी तरीके से कर दी सरहद पार, अब हो गई महिला गिरफ्तार..

Seema Haidar case Uttarakhand: Haridwar fraudster, Bangladeshi woman Sahela Begum, arrested breaking news today : आपने कहानी और फिल्मों में सुना होगा कि लोग प्यार में हदे तक पार कर जाते है। ऐसी ही कुछ खबर हरिद्वार जिले से सामने आ रही है जहां पर अपने प्यार को पाने के लिए एक बांग्लादेशी महिला ने सरहदें तक पार कर दी वो भी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर। पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से कई फर्जी भारतीय दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़े :Urmila Sanawar news: फिर विवादों में अभिनेत्री उर्मिला सनावर, आरती गौड़ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के ज्वालापुर क्षेत्र स्थित वैष्णवी एनक्लेव रामानंद कॉलेज के पास बीते बुधवार को पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों के सत्यापन की प्रक्रिया चलाई जा रही थी। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने एक संदिग्ध महिला को पकड़ा। पुलिस ने जब महिला से पूछताछ की तो उसने नाम बदलकर रहना स्वीकार किया।

2023 में महिला सोशल मीडिया के जरिए पड़ी युवक के प्यार मे फिर पहुँची सीधा भारत ( haridwar news today)

पुलिस जांच में सामने आया कि महिला का असली नाम सहेला बेगम है, जो बांग्लादेश के कुमिला की रहने वाली है। वर्ष 2023 में महिला सोशल मीडिया के जरिए एक दिव्यांग युवक श्यामदास के कहने पर भारत आई थी। वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी वह अवैध रूप से दिल्ली और फिर हरिद्वार में निवास कर रही थी।

दोनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज (Haridwar fraudster, Bangladeshi woman Sahela Begum) 

हरिद्वार पहुंचने के बाद आरोपी महिला ने अपने साथी श्यामदास की मदद से आधार कार्ड पैन कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस भारतीय पासपोर्ट और मैरिज सर्टिफिकेट जैसे फर्जी दस्तावेज बनवाए। फर्जी दस्तावेज बनाने वाले आरोपी श्याम दास को भी पुलिस प्रशासन द्वारा हिरासत में लिया गया है जबकि महिला को भी दबोचा गया। महिला के कब्जे से बांग्लादेश का पासपोर्ट और नेशनल आईडी कार्ड के अलावा अन्य भारतीय फर्जी दस्तावेज मिले है। दोनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े :Dehradun fake teacher news: देहरादून फर्जी प्रमाणपत्र से पाई नौकरी शिक्षिका बर्खास्त

सोशल मीडिया पर हुई थी जान पहचान फिर रचा दी एक दूसरे के साथ शादी (Seema Haidar case Uttarakhand) 

पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है, कि दोनों आरोपियों का सोशल मीडिया के जरिए मिलन हुआ था। धीरे-धीरे महिला और युवक की दोस्ती प्यार में बदली। इसके बाद वह युवक को मिलने भारत आई और फिर वापस भी चली गई थी। बांग्लादेश जाने के लिए भी महिला ने फर्जी पासपोर्ट बनाया और इसके आधार पर ही बांग्लादेश की यात्रा की।

महिला का फूटा भांडा ( haridwar news today)

युवक के संपर्क में रहने के बाद महिला ने श्यामदास से शादी रचाने का निर्णय लिया और शादी के लिए वह फिर से भारत लौटी। कुछ समय तक दोनों दिल्ली में रहे लेकिन एक साल पहले ही दोनों हरिद्वार शिफ्ट हुए। इस बीच श्यामदास की मदद से महिला ने फर्जी तरीके से भारतीय दस्तावेज तैयार कराया लेकिन पुलिस प्रशासन ने ऑपरेशन प्रहार की चलते फर्जी दस्तावेजों का भांडा फोड़ डाला।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top