UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Nainital news today: नैनीताल विद्युत विभाग के संविदा कर्मी की मौत परिजनों ने विभाग पर लगाए आरोप
1 min read
Nainital news today : विद्युत विभाग के संविदा कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में गई ज़िंदगी, परिजनों में मचा कोहराम
Nainital news today: ramnagar Bailpadav Electricity Department contract worker devendra died murder case Uttarakhand breaking news today : उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहाँ पर विद्युत सब स्टेशन में तैनात एक संविदाकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, वहीं उन्होंने कुछ कर्मचारी व अधिकारियों पर मारपीट कर हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया हैं।
यह भी पढ़े :Uttarakhand samvida Lalkuan news today: लालकुआं सेंचुरी मिल संविदा कर्मी की गई जिंदगी
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के रामनगर कालाढूंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैलपडाव निवासी देवेंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में ज़िंदगी चली गई। देवेंद्र बैलपड़ाव स्थित विद्युत सब स्टेशन में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत थे। दरअसल बीते गुरुवार की दोपहर वो किसी काम से रामनगर गए हुए थे। तभी इस दौरान भवानीगंज क्षेत्र में उनके साथ कथित रूप से मारपीट की घटना हुई।
देवेंद्र के साथ की गई मारपीट (nainital news today)
मृतक के मौसरे भाई अशोक कुमार ने बताया कि वह किसी काम से रामनगर आए हुए थे और भवानीगंज क्षेत्र में मौजूद थे। इस दौरान अचानक शोर सराभा सुनकर वह कार से बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि दो लोग देवेंद्र को पीट रहे थे तथा जबरन उसे एक कार में डालकर अपने साथ ले गए।
देवेंद्र के साथ की गई मारपीट (Devendra nainital news)
अशोक कुमार ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी देवेंद्र के परिजनों को दी। परिजनों का कहना है कि कुछ देर बाद विद्युत विभाग से जुड़े लोग देवेंद्र को गंभीर हालत में रामनगर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। देवेंद्र की मौत पर परिजनों को गहरा सदमा लगा तथा उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग के कुछ कर्मचारियों और अधिकारियों ने देवेंद्र के साथ बेरहमी से मारपीट की जिसके कारण उसकी जिंदगी चली गई।
यह भी पढ़े :Uttarakhand heat wave alert: उत्तराखण्ड हीटवेव अलर्ट स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा मौत के कारणों का खुलासा (nainital news today)
घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी हैं, वहीं मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस हर पहलू से जांच पड़ताल में जुटी हुई है। देवेंद्र की मौत का कारण क्या था यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
