UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर
Nanakmatta news today: नानकमत्ता निर्माणाधीन तालाब में डूबने से 8 वर्षीय मासूम की गई जिंदगी
1 min read
Nanakmatta news today: Nanakmatta news today udham Singh Nagar breaking news live नानकमत्ता में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन पार्क के सरोवर में डूबने से आठ वर्षीय मासूम की मौत
Nanakmatta news today: 8-year-old boy dev died drowned in under-construction pond udham Singh Nagar Uttarakhand breaking news today: उत्तराखण्ड के ऊधमसिंह नगर जिले से एक बेहद दुखद एवं हृदयविदारक खबर सामने आ रही है जहां नानकमत्ता क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। निर्माणाधीन रजत जयंती पार्क के पास खेल रहा आठ वर्षीय मासूम गहरे सरोवर में गिर गया। जब तक परिजन और स्थानीय लोग उसे बाहर निकाल पाते, तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता खुद को इस हादसे के लिए कोसते नजर आए।
यह भी पढ़े :Uttarakhand minimum wage 2026: उत्तराखण्ड न्यूनतम वेतन 781 ₹? श्रम आयुक्त ने बताई सच्चाई
खेलते-खेलते सरोवर में जा गिरा मासूम (Child Drowning Case udham Singh Nagar breaking today)
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार नानकमत्ता के वार्ड नंबर सात, जगदंबा मंदिर दहला सड़क निवासी विजय कुमार का बेटा देव कुमार रविवार दोपहर करीब ढाई बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित निर्माणाधीन रजत जयंती पार्क के आसपास खेल रहा था। पार्क में बनाए जा रहे करीब 20 फीट गहरे सरोवर के किनारे पत्थर लगाए गए थे। बताया जा रहा है कि खेलते समय देव का पैर फिसल गया और वह सीधे पानी में जा गिरा। देव राजकीय प्राथमिक विद्यालय तपेड़ा में कक्षा तीन का छात्र था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर उसकी मां सावित्री देवी को चिंता हुई। उन्होंने आसपास के लोगों के साथ बच्चे की तलाश शुरू की। इसी दौरान सरोवर में बच्चे का शव उतराता दिखाई दिया।
बेटे को देखकर मां ने भी लगाई छलांग (Nanakmatta News today)
अपने बेटे को पानी में देखकर मां बदहवास हो गई और बिना कुछ सोचे-समझे सरोवर में कूद पड़ी। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाला और तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद देव को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया।
यह भी पढ़े :Aditi Sharma sony TV: सोनी टीवी पर नजर आएंगी रूड़की की अदिति शर्मा छाई इंस्ट्राग्राम रील्स से
पिता की एक बात अब जिंदगीभर देगी दर्द (nanakmatta breaking news today)
मासूम देव के पिता विजय कुमार उस समय बरेली जा रहे थे। उन्होंने बताया कि घर से निकलते वक्त देव उनके साथ जाने की जिद कर रहा था, लेकिन तेज गर्मी को देखते हुए उन्होंने उसे साथ नहीं ले गए। हादसे के बाद पिता बार-बार यही कहते रहे कि अगर बेटे को साथ ले जाते तो शायद आज वह जिंदा होता। बताया गया है कि विजय मूल रूप से पीलीभीत जिले के भंगरासा गांव के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से नानकमत्ता में किराये के मकान में रहकर नानखटाई और बिस्कुट बेचने का काम करते हैं। देव उनके तीन बच्चों में सबसे छोटा था।
सुरक्षा इंतजामों पर भी उठे सवाल (Construction Site Safety uttarakhand breaking today)
इस हादसे के बाद निर्माणाधीन रजत जयंती पार्क में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गहरे सरोवर के आसपास पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। यदि वहां बैरिकेडिंग या चेतावनी बोर्ड लगाए गए होते तो शायद यह हादसा टल सकता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है, वहीं मासूम की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।
